दिल्ली में पूर्वांचल वासियों की भारी संख्या और उनके योगदान को देखते हुए इनके विकास और मदद के लिए भाजपा की दिल्ली सरकार से हम तुरंत पूर्वांचल मंत्रालय बनाने की मांग करते है।-  देवेन्द्र यादव

भाजपा की दिल्ली सरकार से हम तुरंत पूर्वांचल मंत्रालय बनाने की मांग करते है।-  देवेन्द्र यादव

कांग्रेस के शासन में मैथिली भोजपुरी अकादमी की स्थापना की गई और पूर्वांचल के लोगों के लिए छठ घाट और छठ पर्व की छुट्टी घोषित की थी। – देवेन्द्र यादव


नई दिल्ली, 17 जनवरी, 2026 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आज मकर संक्रांति मिलन समारोह दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव की विशिष्ठ मौजूदगी में आयोजित हुआ। मकर सक्रांति मिलन समारोह का आयोजन पूर्वांचल सेल के चेयरमैन प्रो0 सुधांशु कुमार ने किया।

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट :-

नई दिल्ली :प्रदेश कार्यालय में आयोजित मकर सक्रांति मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग की चेयरपरसन श्रीमती सुप्रिया श्रीनेत, सांसद श्री पप्पू यादव, कम्युनिकेश विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज, अ0भा0क0कमेटी के सचिव वी.पी. सिंह, सचिव श्री प्रणव झा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दूबे, झारखंड के पूर्व विधायक बंधू टीकरी, आर्ब्जवर एडवोकेट सुनील कुमार, पूर्वाचंल सेल चेयरमैन सुधांशु कुमार, उपाध्यक्ष अजय उपाध्याय, किसान सेल के कार्यकारी अध्यक्ष श्री अखिलेख शुक्ला, एडवोकेट चंद्रशेखर यादव, सूरजभान, प्रमोद यादव, आशूतोष मिश्रा, तपन झा, बनवारी लाल उपाध्याय सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्वाचंल सेल के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
मंच का संचालन करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा0 पी0के0 मिश्रा ने कहा कि प्रथम राष्ट्रपति डा0 राजेन्द्र प्रसाद से लेकर दिल्ली के प्रथम उपराज्यपाल डा0 आदित्य नाथ झा तक को कांग्रेस में उचित सम्मान मिला परंतु मौजूदा समय में दिल्ली और केन्द्र की भाजपा सरकार में पूर्वांचल के लोगों को उचित सम्मान और प्रतिनिधित्व नही दिया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि मकर सक्रांति की पूर्वांचल वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिल्ली को बनाने में जो महत्वपूर्ण भूमिका पूर्वाचंल के भाई बहनों ने निभाई है उसे भुलाया नही जा सकता। उन्होंने भाजपा सरकार से मांग की कि दिल्ली में पूर्वांचल वासियों की संख्या और उनके योगदान को देखते हुए इनके विकास और मदद के लिए भाजपा सरकार को पूर्वांचल मंत्रालय बनाने की मांग की।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि मैं दिल्ली का रहने वाला हूॅ, मैंने पूर्वांचल के लोगों की परेशानियों और संकट को महसूस किया और देखा है कि कैसे उन्होंने संकट और परेशानियों का सामना करके दिल्ली को बनाने और संवारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पूर्वांचल के लोगों का सम्मान किया है और कांग्रेस के शासन में मैथिली भोजपुरी अकादमी की स्थापना की थी। कांग्रेस के शासन में ही पूर्वांचल के लोगों के लिए छठ घाट बनाने के काम की शुरुआत की थी।
श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस की सोच हमेशा देश की एकता और अखंडता को कायम रखते हुए सबको साथ लेकर आगे बढ़ने की रही है और कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी और लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी इसी विचार धारा के साथ सबके हितों और अधिकारों की रक्षा करने के लिए देश के अंतिम व्यक्ति को संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे है।
पूर्वांचल सेल के चेयरमैन प्रो0 सुधांशु कुमार ने कहा कि दिल्ली में पूर्वांचल की आबादी लगभग 33 प्रतिशत है परंतु शासन में हमारी भागीदार नग्नय है। उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों को मान सम्मान और सत्ता में भागीदारी के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top