
साउथ दिल्ली पत्रकार संघ की दूसरी मासिक बैठक में कई विषयों पर हुई गंभीर चर्चा।
स्वतंत्र सिंह भुल्लर नई दिल्ली
नई दिल्ली। हर महीने के अंतिम सफ्ताह में साउथ दिल्ली पत्रकार संघ की बैठक रखी जाती है जिसके तहत पहली कार्यकारणी गठित के बाद बैठक सितम्बर में खानपुर एक्सटेंशन में की गई थी और आज दूसरी बैठक साउथ दिल्ली पत्रकार संघ की संगम विहार में रखी गई।आपको बता दे संगठन अगस्त में बना था ओर जब से निरंतर अध्यक्ष राजनारायण मिश्रा के नेतृत्व में कार्य कर रहा है और पत्रकारों के हितों के लिए उनके मान सम्मान एव दुख सुख में उनके साथ खड़ा हुआ है।
दूसरी बैठक में पत्रकार साथियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और जो नहीं आए उन्होंने संदेश के माध्यम से जानकारी अपनी संगठन में दर्ज कराई। बैठक का उद्देश्य था कि हर महीने के अंतिम सफ्ताह में सभी पत्रकार साथियों के साथ विचार विमर्श एवं चर्चाओं के माध्यम से संगठन की कार्य कार्य शैली एवं संगठन को कैसे मजबूत करे ,हमलोगों को क्या क्या योजनाओं के माध्यम से कार्य करना चाहिए और जिन उद्देश्यों को लेकर संगठन बना था उनपर हम कैसे सफतापूर्वक कार्य कर सके साथ ही बैठक के माध्यम से सभी पत्रकार साथियों का आपसी तालमेल भी बना रखे।यही सोच के साथ दूसरी बैठक भी सफल रही ओर सभी आए हुए पत्रकार साथियों ने अपने अपने सुझाव के साथ कई मुद्दों पर चर्चाएं भी की जो सभी सारात्मक रही ओर एकजुट हो कर सभी का उद्देश्य यही रहा कि हमें साउथ दिल्ली पत्रकार संघ को परिवार की तरह चलना है और एकता का परिचय देते हुए सभी साथियों को जोड़कर रखना है।आपको बता दे संगठन के रजिस्ट्रेशन की प्रकिया भी चल रही है जल्द ही हमें रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा और फिर जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन साउथ दिल्ली में कार्य करेगा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी निभाएगा।अंत में अध्यक्ष राजनारायण मिश्रा ने सभी पत्रकार साथियों का धन्यवाद किया जो नए जुड़े है उनका भी स्वागत किया ओर विश्वास दिलाया कि संगठन जिन उद्देश्यों को लेकर बना हुआ है हम ओर हमारी पूरी टीम उसके लिए बचनबद्ध है।बैठक में पत्रकार साथियों की उपस्थिति मौजूद रही जिनमें शरद कुमार,दीप सिलोड़ी,रियायत अली, स्वतंत्र सिंह भुल्लर,अमर कुमार,रविन्द्र कुमार,रशीद सैफी,जितेंद्र,समीम आलम,अब्दुल वाजिद सहित पत्रकार साथी उपस्थित थे।
