एक भारत श्रेष्ठ भारत के सर्व श्रेष्ठ प्रणेता है पटेल और सुभाष: खोसला

Uncategorized

नई दिल्ली : गांधी भवन , दिल्ली युनिवर्सिटी : आज यहाँ दिल्ली युनिवर्सिटी और राष्ट्रिय सैनिक संस्था के संयुक्त तत्वाधान में एक भारत श्रेष्ठ भारत ( EBSB ) के ऊपर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में विशिष्ट देश भक्त नागरिको और गौरव सेनानियों ने भाग लिया |
इस अवसर पर गौरव सेनानी गणेश दत्त, एनसीआर संयोजक राजीव जोली खोसला, श्रीमान आदेश त्यागी, श्रीमती त्रिवेणी जादौन को उत्कृष्ट देशभक्ति पदक से सम्मानित किया गया
दिल्ली युनिवर्सिटी के लाइब्रेरी और Information Science के प्रोफ़ेसर के पी सिंह ने बताया की एक भारत श्रेष्ठ भारत ( EBSB ) का प्रारम्भ 2015 में प्रधानमंत्री द्वारा किया गया था और तब से आज तक इसमें भारत के अलग अलग राज्यों को दो दो के ग्रुप में जोडकर रीतिरिवाज , खान पान , नृत्य और टूरिज्म आदि में आदान प्रदान किया जा रहा है | इस योजना का उदेश्य राष्ट्रिय एकीकरण एवं आपसी समन्वय को बढ़ाना है |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर बलराम पानी जो दिल्ली युनिवर्सिटी के सभी विधालयो के डीन है | उन्होंने बताया की केन्द्रीय विधालयो , नवोदय विधालयो एवं अन्य विधालयो में करीब 4 लाख EBSB क्लब स्थापित किये जा चुके है जिनमे अलग अलग प्रदेशो के विधार्थी अपनी अपनी संस्कृति , विचार धारा , खान पान का आदान प्रदान करते है | उन्होंने जेन जी के बच्चों को देश और सेना के सम्बन्ध में कोई वक्तव्य देते समय संयम बरतने की सलाह दी |


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने कहा की राष्ट्रिय एकीकरण के सूत्र धार सरदार पटेल और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस रहे है | फौज में दो दो सिपाहियों के जोड़े बना दिए जाते है जिन्हें BUDDY कहते है | यह व्यवस्था आपसी भाई चारा और संचार व्यवस्था में बहुत कामयाब साबित होती है | विशाखापटनम का सिपाही और अमृतसर का सिपाही जब BUDDY व्यवस्था में आते है तो जीवन भर के लिए एक दूसरे के दोस्त हो जाते है | ऐसे ही EBSB में यदि उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश की जोड़ी बन जाती है तो दोनों प्रदेशो के लोग जब अपने रीतिरिवाज और खान पान का आदान प्रदान करेंगे तो आपसी समन्वय पैदा होगा | यह जोडिया समय समय पर बदली जाएँगी |
विशिष्ट अतिथि श्री राजन छिब्बर ने सुझाव दिया की CSR FUNDS को EBSB के कार्यक्रमों को आयोजित करने के लिए विशेष रूप से दिए जाने का प्रवाधान करना चाहिए |
पूर्व एसीपी राज कुमार खटाना , देश भक्त आदेश त्यागी , ब्रिगेडियर विपिन चक्रवती , गौरव सेनानी ज्ञान सिंह , भारत जापान फ़ौंडेशन के अध्यक्ष वैभव कान्त उपाध्याय , उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायधीश अनिल यादव , स्टील इण्डस्ट्री के संस्थापक श्री शम्भू दयाल त्यागी , कर्नल मुकेश त्यागी , श्री वेद प्रकाश , कमांडर वी पी शर्मा ने भी अपने अपने विचार रखें |श्री संजीव चौहान ,श्रीमती उर्वशी वालिया,श्री वेद प्रकाश जी,एडवोकेट सुधीर त्यागी,श्री सुनील कुमार , पुष्कर बिष्ट , गौरव सेनानी चन्दन सिंह ,श्रीमती प्रीति सिंह , भूषण कुमार जैन ,भाई रिजवान जी राहुल विज ,हितेश शर्मा, विश्व के पहले सरदार जादूगर जितेंद्र सिंह बब्बर ,ओम जादौन , श्रीमती रेखा सिंह ,श्रीमती सुमन पंचाल , गौरव सेनानी राजेन्द्र त्रिपाठी , धीरेन्द्र त्रिपाठी ,प्रणव वोहरा ने एक स्वर में कहा की सर्वश्रेष्ठ भारत बनाने के लिए हमें कम से कम एक बात पर एक होना होगा और ये बात है “ जय हिन्द “ सभी उपस्थित अत्यंत गणमान्य व्यक्तियों ने संकल्प लिया की जैसे EBSB में राज्यों की जोड़ी बनाई गई है ऐसे हम भी आपस में जोड़ी बनाकर काम करेंगे क्योंकि इससे हमारी उर्जा दो गुणी नहीं बल्कि 11 गुणी हो जाएगी |
इस अवसर पर राजीव जॉली खोसला द्वारा मुख्य अतिथि प्रोफेसर बलराम पानी जी और प्रो केपी सिंह जी को 12 गरम दल क्रांतिकारी वीरों की तस्वीर वाली घड़ी दी गई और त्यागी जी ने कहा हर घंटे एक-एक क्रांतिकारी वीर की याद दिलाती रहेगी यह घड़ी जय हिंद जय भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *