गर्मी में भी नहीं टूटने देंगे रक्तदान की डोर (गाँव बामनीखेड़ा में 77 रक्तमित्रों ने किया रक्तदान) 

Uncategorized

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर बामनीखेड़ा के ग्रामवासी, पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज, जिला रेड क्रॉस सोसायटी पलवल के सयुक्त तत्वाधान में गाँव में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर का संयोजन पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन डा.विकास मित्तल, समाजसेवी नितिन पांचाल, हनुमान चालीसा परिवार के सोनू समाजसेवी, विजय शर्मा, रविकान्त शर्मा , प्रवीण बंसल, और क्लब की सह संयोजक अल्पना मित्तल ने किया।  शिविर का शुभारम्भ स्वंय रक्तदान कर बामनी खेड़ा के सरपंच मुकेश तंवर, भाजपा नेता महावीर शर्मा ,भगवत दयाल शर्मा, मनोज शर्मा और सौरव शर्मा ने किया। अतिथियों ने सभी को विश्व रक्तदाता दिवस की शुभकामनाए देते हुए कहा कि रक्तदान को महादान की संज्ञा दी गई है जो भी व्यक्ति रक्तदान करता है,

वह अपने शरीर के अंश से किसी दूसरे को नया जीवन देता है।क्लब संयोजक डा. विकास मित्तल और अल्पना मित्तल ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है।

मानवीय गुणों को धारण करना ही सबसे बड़ा संस्कार है। रक्तदान अनजान व्यक्ति को जीवन दान देने समान है।  इसका अहसास हमें तब होता है, जब कोई अपना, जिंदगी और मौत से जूझ रहा होता है। इसीलिए सभी को रक्तदान जरूर करना चाहिए, जिससे किसी दूसरे की जिंदगी को बचाया जा सके। शिविर संयोजक नितिन पांचाल, रवि शर्मा और सोनू ने बताया कि तपती गर्मी में 77 रक्तदाता अंजान जरुरतमंदो के लिए फरिश्ता बन कर आये और स्वैच्छिक रक्तदान किया। जिसमें 20 रक्तदाताओं ने पहली बार रक्तदान किया। शिविर को सुचारू रूप से चलाने के लिए डा. नरेश डागर, नेपाल सिंह, पुजा, दीपक, प्रवीण,रितिक, आदि ने अपना विशेष सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *