
किठवाड़ी गाँव के पूर्व नम्बरदार स्व. श्री किशन सिंह दलाल की चौथी पुण्यस्मृति में उनके परिवार ने पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज और जिला रेड क्रॉस सोसायटी पलवल के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का संयोजन उनके पुत्रों जवाहर सिंह दलाल व राज सिंह दलाल, क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन डा. विकास मित्तल ने किया। शिविर का शुभारम्भ कर्मवीर दलाल पार्षद, रविन्द्र सिंह खेड़ी पार्षद,भाजपा नेता इन्द्र दलाल, रुपचंद सरपंच, पूर्व सरपंच महिपाल,रणधीर सिंह रावत,डा.लखन दलाल, लेखराज पूर्व चेयरमैन, ,नीरज सिंगला , हेमराज नीवरिया, मास्टर बहादुर डागर, राजेन्द्र राठी, सतीश दलाल, दल सिंह दलाल, मान सिंह पटवारी, जगबीर फौजी, राज ठेकेदार, दिनेश वकील, योगेश नोहवार, राजपाल, इन्द्र सिंह, सोनू दलाल, देवी दलाल पार्षद, सुभष फोरमैन, बाबु पंच, मेहरी दलाल, शक्ति रावत, मनोज दलाल, क्लब की सह संयोजक अल्पना मित्तल, केसरी शर्मा ने किया। अतिथियों ने दलाल परिवार के इस निस्वार्थ कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि जवाहर सिंह और राज सिंह ने अपने पिता की पुण्यतिथि को एक यादगार और सार्थक कार्य में बदलकर समाज के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया हैं। रक्तदान जीवनदान हैं। यह एक ऐसा दान हैं जिससे हम किसी जरुरतमंद की जान बचा सकते हैं।

हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन महिने में रक्तदान करना चाहिए। शिविर संयोजक जवाहर सिंह एवं डा.विकास मित्तल ने सभी रक्तमित्रों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जीवन बचाने के लिए दुर्घटना, रक्तस्राव, प्रसवकाल और ऑपरेशन आदि के साथ ही थेलेसिमिया, ल्यूकिमिया, हिमोफिलिया जैसे अनेक रोगों के रोगियों के शरीर को भी बार-बार रक्त की आवश्यकता रहती है। इसलिए हम सभी को 18 वर्ष से 65 वर्ष की आयु के बीच रक्तदान जरूर करना चाहिए।रक्त का कोई विकल्प नहीं है,इसलिए राष्ट्र हित मे हम सबको रक्तदान करना चाहिए। रणधीर सिंह रावत, अल्पना मित्तल व राज सिंह ने बताया कि शिविर में 120 लोगो ने रजिस्ट्रेशन करवाया जिसमें से 91 रक्दाताओं ने रक्तदान किया। जिसमें लगभग 15 महिलाओं ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर में धारा दलाल, विकास,वरुण, हर्ष, रुपेश, संदीप,चरण मेम्बर, डाक्टर नरेश डागर, नेपाल सिंह,संजीव, पुजा,प्रवीण, दीपक, रुद्र नारायण , विकल्प आदि ने विशेष सहयोग दिया।

