पलवल जेल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन:-“रक्तदानियों को न पदक चाहिए न मंच..बस उनकी इतनी चाह होती हैं किसी की जिंदगी की डोर चलती रहे”

Uncategorized

पलवल के जिला कारागार में हरियाणा के महानिदेशक कारागार आलोक मित्तल के मार्गदर्शन में जिला कारागार पलवल और पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के सयुक्त तत्वाधान में सरकारी ब्लड बैंक पलवल के सहयोग से एक स्वैच्छिक स्क्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन डी एस पी जेल साजिद खान एवं असिसटेंट सुपरिन्टेंडेन्ट जेल दिनेश यादव ने स्वयं रक्तदान करके किया। इस जेल की शुरुआत होने के बाद से पहली बार 23 जेल कर्मियों और अन्य लोगों ने अपनी स्वेच्छा से रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान किया। शिविर का संयोजन क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन डा. विकास मित्तल ,असिसटेंट सुपरिन्टेंडेन्ट जेल सरोज बाला, क्लब की सह संयोजक अल्पना मित्तल एवं सीनियर फार्मेसी आफीसर विजय कालड़ा ने किया।

साजिद खान एवं दिनेश यादव ने सभी को विश्व रक्तदाता दिवस की शुभकामनाए देते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान कहलाता है। खुन के रिश्ते को दुनिया का सबसे अटूट बंधन माना जाता है और अपनी रगों में बहते खून के चंद कतरे `दान’ करके आप अनजाने लोगों से भी खून का रिश्ता जोड़ सकते हैं।
शिविर संयोजक डा. विकास मित्तल एवं अल्पना मित्तल ने सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि “रक्तदानियों को न पदक चाहिए न मंच..बस उनकी इतनी चाह होती हैं किसी की जिंदगी की डोर चलती रहे” रक्तदान को ऐसे ही महादान नहीं कहा जाता

। रक्तदान के माध्यम से हम जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में सहयोग कर मानव सेवा के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकते है। रक्तदान करने से ना केवल किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलती है, अपितु रक्तदान करने से हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है।खून की कमी के चलते थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों, महिलाओं के डिलिवरी,सर्जरी आदि के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं।अतः रक्तदाता हर 90 दिनों के बाद अपने निकट के ब्लड बैंको में जाकर रक्तदान जरुर करें ।

इस शिविर में जेल के मेडिकल आफिसर प्रवीण कथुरिया, सीनियर फार्मेसी आफीसर विजय कालड़ा, सरकारी ब्लड बैंक के इंचार्ज डा. सरफरराज मेडिकल आफिसर डा. निखिल कौशिक, समाजसेवी पवन नारंग, नर्सिंग आफिसर सुमेश, लेब टेकनिशयन दीपिका, दीपक, जेल वार्डर मोहित, इंदरसैन, देशराज, सुधीर, योगेश तोमर, कैलाश, मेघा, नितेश, कुलदीप जितेन्द्र, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *