कैल्टेक्स यानी कमिटमेंट’ कैंपेन’ के दौरान दिल्ली, मथुरा और आगरा के मैकेनिकों को मेगा पुरस्कारों से नवाजा गया

Uncategorized

दिल्ली, अप्रैल 28, 2026: कैल्टेक्स लुब्रिकेंट्स इंडिया ने हाल ही में दिल्ली, मथुरा और आगरा में अपने ‘कैल्टेक्स यानी कमिटमेंट’ कैंपेन के दौरान एक लकी ड्रॉ का आयोजन किया, जिसमें स्थानीय मैकेनिक समुदाय की मजबूत भागीदारी देखने को मिली। इस पहल के तहत 14 मैकेनिकों को विजेता घोषित किया गया।

इस कैंपेन के दौरान ब्रांडेड बाइकर्स की एक टीम ने जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने के लिए क्षेत्र भर के आउटलेट्स का दौरा किया, जिसके परिणामस्वरूप 17 मैकेनिक लकी ड्रॉ के लिए पात्र बने।

प्रतिभागियों और एचपीसीएल टीम की उपस्थिति में एक निर्धारित स्थान पर आयोजित लकी ड्रॉ में विजेताओं का चयन पारदर्शी कूपन-आधारित प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। पुरस्कारों में 1 बाइक (बजाज पल्सर NS125), 3 मोबाइल फोन (सैमसंग गैलेक्सी एस 24 5 जी) और 10 ओबीडी स्कैनर शामिल थे, जबकि दर्शकों में से मैकेनिकों द्वारा रैंडम तरीके से से कूपन निकाले गए।

इस कैंपेन में विभिन्न बाजारों में मजबूत भागीदारी देखने को मिल रही है, जिससे क्षेत्र में मैकेनिकों और खुदरा विक्रेताओं के साथ कैल्टेक्स का जुड़ाव और मजबूत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *