जय बजरंग सेना की राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना नितिन उपाध्याय समेत हजारों महिलाओं पुरषों ने किया भरत दास के खिलाफ प्रदर्शन

असावार माता के स्थान को तथाकथित महंत भरत दास के कब्जे से कराया मुक्त पूर्व पुजारी को दी जिम्मेदारी

जहां बड़े नेता अभिनेता बड़े बड़े वायदे करके समय का हवाला देकर गायब हो जाते है वहां अर्चना नितिन उपाध्याय ने चित्रकूट की जनता को दी है एक नई सौगात। हर तरफ हो रही कार्य की प्रशंसा।

चित्रकूट में वाल्मीकी आश्रम से लगे माँ आशावर माता मंदिर लालापुर मे आज जय बजरंग सेना के हजारों कार्यकर्ता एवं आसपास के 84 गांव से आई हुई महिलाओं एवं पुरुषों ने मां आशावर शक्तिपीठ पर जाकर पूजा अर्चना की एवं महंत भरत दास को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की वाल्मीकि आश्रम का तथाकथित महंत भरत दास एक गुंडा प्रकृति का व्यक्ति है जिसके खिलाफ चित्रकूट जिले में 8 से 10 FIR रजिस्टर्ड है परंतु राजनीतिक संरक्षण के कारण भरत दास को गिरफ्तार नहीं किया गया वह आसपास के गांव में जाकर जबरन पैसा वसूली जमीनों पर कब्जा महिलाओं के साथ अभद्रता इत्यादि करता है 2 दिन पूर्व जय बजरंग सेना की राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना उपाध्याय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस प्रशासन से मांग की थी कि इसे तत्काल गिरफ्तार किया जाए कर्वी चित्रकूट पुलिस अधीक्षक तथा जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें भी अवगत कराया था परंतु आज तक महंत को गिरफ्तार नहीं किया गया इस कारण आज अर्चना उपाध्याय 84 गांव की महिलाओं और पुरुषों को लेकर असावार माता के स्थान पर पहुंची एवं वहां के पूर्व पुजारी पंडा को बुलाकर मंदिर में बैठाया भीड़ को देखकर भरत दास के गुंडे भाग गए अर्चना उपाध्याय ने मीडिया को बताया कि अगर भरत दास को कर्वी चित्रकूट जिले से बाहर नहीं किया गया या उसे गिरफ्तार नहीं किया गया तो हम रोड और रेल दोनों जाम करेंगे और इस पर प्रशासन जिम्मेदार होगा साथ ही अर्चना उपाध्याय ने सरकार से पांच मांग रखी हैं जिसमें

महंत भरत दास को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए

भरत दास को चित्रकूट कर्वी जिले की सीमा से बाहर किया जाए जिला बदर की कार्रवाई की जाए

मंदिर की व्यवस्था के लिए प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किया जाए

पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कि भविष्य में इस प्रकार की यहां कोई घटनाएं नहीं होगी

मंदिर के पुजारी एवं सेवादारों को को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए एवं नई कमेटी बनाई जाये जिसमे कार्यकारी अध्यक्ष प्रशासनिक अधिकारी हो l

जिससे मंदिर की व्यवस्था सुचारू रूप से चले एवं मां के भक्तों तथा श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो अर्चना उपाध्याय ने मीडिया के माध्यम से प्रशासन को यह चेतावनी दी है कि अगर 15 दिन के अंदर हमारी मांगे पूरी नहीं की गई और बदमाश भरत दास को गिरफ्तार नहीं किया गया तो हम रोड पर चक्का जाम करेंगे और रेल को भी रोकेंगे इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा ज्ञात हो कि भरत दास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के साथ फोटो लगाकर एवं उनके नाम पर तथा चित्रकूट के कुछ राजनेताओं का संरक्षण लेकर लालपुर के आसपास के लोगों के ऊपर अत्याचार करता आ रहा है एवं उनकी जमीनों, घरों, सार्वजनिक स्थलों पर कब्ज़ा महिलाओं के साथ अभद्रता, मारपीट,उनके अश्लील वीडियो बनाकर अपने ही फेसबुक पेज पर अपलोड करता है क्षेत्र में भरत दास का इतना आतंक है की हर व्यक्ति डरा हुआ सहमा हुआ रहता है कोई भी मंदिर में जाने से डरता है एक तरफ जहां महिलाओं के सम्मान की बात होती है दूसरी ओर राजनेताओं के संरक्षण में भरत दास जैसे पाखंडी महिलाओं के साथ अत्याचार करते हैं अब यह नहीं सहा जाएगा l

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top