इन्वेस्टर क्लब द्वारा लोदी गार्डन, नई दिल्ली में “वॉक फॉर हेल्थ, लाफ्टर योगा एवं हेल्थ टिप्स” विषय पर एक स्वास्थ्यवर्धक एवं ऊर्जावान प्रातःकालीन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया

“वॉक फॉर हेल्थ, लाफ्टर योगा एवं हेल्थ टिप्स

इन्वेस्टर्स क्लब द्वारा लोदी गार्डन, नई दिल्ली में “वॉक फॉर हेल्थ, लाफ्टर योगा एवं हेल्थ टिप्स” विषय पर एक स्वास्थ्यवर्धक एवं ऊर्जावान प्रातःकालीन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत वॉक फॉर हेल्थ से हुई। इसके पश्चात श्री विजय कुमार शर्मा जी ने सरल एवं व्यावहारिक योग एवं स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी टिप्स देकर सभी को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं श्री संतोष साही जी ने लाफ्टर योगा को अपने अनोखे एवं रोचक अंदाज़ में संचालित कर पूरे वातावरण को उल्लास, ऊर्जा और सकारात्मकता से भर दिया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व इन्वेस्टर्स क्लब के अध्यक्ष श्री संदीप गोयल ने किया, जिन्होंने स्वस्थ जीवनशैली को सामूहिक प्रयास से अपनाने का संदेश दिया। महासचिव श्री राजीव मित्तल ने कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपाध्यक्ष श्री गौरव गुप्ता ने सदस्यों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया, जबकि चेयरमैन श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कार्यक्रम को सफल दिशा मिली।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों के लिए स्वास्थ्यवर्धक नाश्ते की व्यवस्था की गई, जिससे सदस्यों को आपसी संवाद एवं मेलजोल का अवसर प्राप्त हुआ।

इन्वेस्टर्स क्लब भविष्य में भी स्वास्थ्य, जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top