बक्सर के रामरेखा घाट पर बने अत्याधुनिक मल्टीमीडिया एवं 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो का उद्घाटन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया।

पटना :- बक्सर के रामरेखा घाट पर बने अत्याधुनिक मल्टीमीडिया एवं 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग जिसमे अध्यात्म स्मृद्ध बनाने का कार्य करतीं हैं,यह परियोजना भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा स्वीकृत ‘असिस्ट्रेंस टू सेंट्रल एजेंसिजः फॉर टूरिज़्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट’ योजना के अंतर्गत विकसित की गई है तथा इसका क्रियान्चयन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत मिनी रत्न सीपीएसई बेसिल द्वारा किया गया है।
बेसिल की यह परियोजना आधुनिक तकनीक और सांस्कृतिक प्रस्तुति का समन्ाय करते हुए रामरेखा घाट की समृद्ध विरासत एवं आध्यात्मिक महत्व को प्रदर्शित करती है, साथ ही क्षेत्र में पर्यटन और पर्यटकों के अनुभव को और अधिक समृद्ध बनाने का कार्य करती है। यह परियोजना बिहार की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने तथा नवाचारपूर्ण एवं विश्वस्स्रीय अवसंरचना के माध्यम से पर्यटन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
परियोजना के बारे में बोलते हुए, बेसिल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कमोडोर डी. के. मुरली (सेवानिवृत्त) ने कहा, “यह परियोजना नवीन एवं तकनीक-आधारित समाधानों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के प्रति बेसिल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। रामरेखा घाट पर यह पहल पर्यटन अवसंरचना को सुदृढ करने के साथ-साथ बिहार की कालजयी विरासत को आधुनिक एवं आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
इस अवसर पर बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन / डेयरी विकास विभाग के माननीय मंत्री श्री नंद किशोर राम, बिहार के माननीय पर्यटन मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे, बक्सर विधायक श्री आनंद मिश्रा, जिलाधिकारी सुश्री साहिला (आईएएस) तथा बेसिल के उप-महाप्रबंधक श्री बिपिन बी. पांडेय उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top