Siliconops.ai ने लॉन्च किया siliconcloud.in, भारतीय उद्यमों के लिए भारत में निर्मित एक Sovereign Cloud

Uncategorized

नया प्लेटफॉर्म BFSI, फार्मा, हेल्थकेयर, सरकारी और मैन्युफैक्चरिंग संगठनों को उनके सबसे संवेदनशील वर्कलोड्स के लिए एक सुरक्षित, अनुपालन-आधारित और भारत में ही स्थित क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराता है। इसका प्रमुख उद्देश्य है:

“Own your data, own your cloud.”

National, 01st September 2026: Siliconops.ai ने भारतीय विनियमित उद्यमों के लिए विशेष रूप से तैयार अपना सॉवरेन क्लाउड प्लेटफॉर्म siliconcloud.in लॉन्च किया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लॉन्च किया गया यह प्लेटफॉर्म इस बदलती सोच को दर्शाता है कि डेटा केवल भारत में मौजूद होना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसका नियंत्रण भी भारतीय संस्थानों के हाथ में होना चाहिए।

“Own your data, own your cloud” की अवधारणा पर आधारित siliconcloud.in को Nutanix के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है। इसका संचालन और प्रबंधन भारत स्थित डेटा सेंटरों से किया जाएगा। यह प्लेटफॉर्म बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं, फार्मा, स्वास्थ्य सेवा, सरकारी संस्थानों और विनिर्माण क्षेत्र जैसे विनियमित उद्योगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जहां डेटा रेजिडेंसी, नियामकीय अनुपालन और बिजनेस कंटिन्यूटी महत्वपूर्ण हैं।

siliconcloud.in के माध्यम से उद्यमों को एंटरप्राइज-ग्रेड कंप्यूट, बैकअप, डिजास्टर रिकवरी और मैनेज्ड क्लाउड सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्लेटफॉर्म के जरिए संवेदनशील डेटा को भारत में रखते हुए भारतीय कानूनों और अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत संचालित करने की सुविधा देने का लक्ष्य है।

सिलिकॉनऑप्स के सीईओ श्याम गाइडाने ने कहा, “एआई के दौर में डेटा किसी भी उद्यम की सबसे महत्वपूर्ण संपत्तियों में से एक बन गया है। अब चर्चा केवल इस बात तक सीमित नहीं रह सकती कि डेटा कहां रखा गया है, बल्कि यह भी महत्वपूर्ण है कि उसका नियंत्रण किसके पास है। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के आसपास सॉवरेन क्लाउड लॉन्च करना इस बात का प्रतीक है कि उद्यमों के लिए भी संप्रभुता उतनी ही महत्वपूर्ण है, जितनी राष्ट्रों के लिए। भारत में डेटा होना लोकलाइजेशन है, जबकि डेटा पर नियंत्रण होना संप्रभुता है।”

सिलिकॉनऑप्स के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी बप्पादित्य सरकार ने कहा कि क्लाउड बनाना चुनौती का केवल एक हिस्सा है। किसी बैंक, अस्पताल अन्य विनियमित संस्थान के अपेक्षित मानकों के अनुसार इसे संचालित करना वास्तविक चुनौती है। siliconcloud.in को उपलब्धता, स्केलेबिलिटी, सुरक्षा और ऑडिटेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। कंपनी MeitY empanelment, ISO और SOC अनुपालन तथा विभिन्न विनियमित क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रमाणन की दिशा में काम कर रही है।

कंपनी के अनुसार, भारतीय उद्यमों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाउड तकनीकों को तेजी से अपनाए जाने के बीच siliconcloud.in ऐसे संगठनों के लिए आधार तैयार करेगा, जो क्लाउड और एआई की सुविधाओं का लाभ उठाते हुए अपने डेटा पर नियंत्रण भी बनाए रखना चाहते हैं।

सिलिकॉनऑप्स.एआई की स्थापना करीब 38 वर्ष पहले हुई थी। कंपनी ने सिस्टम इंटीग्रेटर के रूप में अपनी शुरुआत करने के बाद भारत के बड़े और जटिल उद्यमों के लिए टेक्नोलॉजी पार्टनर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। siliconcloud.in के लॉन्च के साथ कंपनी ने भारत के तेजी से विकसित हो रहे सॉवरेन क्लाउड इकोसिस्टम में एक नए अध्याय की शुरुआत की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *