
एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष वृक्षारोपण अभियान और संजय झील में EPDM जॉगिंग ट्रैक का निरीक्षण कुलजीत सिंह चहल ने किया*
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणादायी पहल “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत आज नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल ने संजय झील, लक्ष्मीबाई नगर में विशेष वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सुबह की सैर के लिए आए नागरिकों, परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी-अपनी माँ के नाम पौधे लगाए और उनके संरक्षण एवं देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं लेने का संकल्प लिया। श्री चहल ने इस अवसर पर कहा, “यह केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि माँ और प्रकृति के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारी का संकल्प है। माँ के नाम लगाया गया प्रत्येक पौधा भावनात्मक जुड़ाव के साथ उसके संरक्षण का भी प्रतीक है।”

उन्होंने उत्साहपूर्वक बताया कि वह अब हर परिषद अपने क्षेत्र के प्रमुख पार्कों, गार्डनों, आवासीय स्थानों और बाजारों में पौधे लगाएंगी तथा जिस प्रकार माँ देखभाल करती हैं, उसी भावना से पौधों की जिम्मेदारी भी ली जाएगी। उन्होंने गर्व का साथ जानकारी दी कि NDMC की वृक्षारोपण उपलब्धियाँ वर्ष 2025 में किए गए वृक्षारोपण के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर 2025 के बीच NDMC ने अपने क्षेत्र में 3,426 पेड़, 29,93,429 झाड़ियाँ और 502 बांस के पौधे लगाए हैं।
श्री चहल ने बताया कि जन-भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, प्रधानमंत्री जी के अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत नागरिकों, छात्रों तथा सरकारी और निजी संस्थानों को जोड़कर विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। NDMC ने ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, कोरिया, मॉरीशस, नीदरलैंड, पोलैंड, श्रीलंका, पुर्तगाल, ऑस्ट्रिया, लिथुआनिया सहित 20 से अधिक देशों के दूतावास परिसरों में भी पौधारोपण किया है, जिससे हरियाली के प्रति वैश्विक साझेदारी को बल मिला है।
*संजय झील में EPDM जॉगिंग ट्रैक का निरीक्षण*
वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत श्री चहल ने संजय झील, लक्ष्मीबाई नगर में पहले से चल रहे EPDM सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक के कार्यों का निरीक्षण किया। संजय झील नई दिल्ली के प्रमुख पार्कों में से एक है, जहाँ प्रतिदिन हजारों स्थानीय निवासी, मॉर्निंग वॉकर्स और रनर्स आते हैं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मॉर्निंग वॉकर्स और धावकों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को भी सुना।
श्री चहल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ViksitBharat विज़न के अनुरूप यह ट्रैक न केवल नागरिकों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देगा, बल्कि धूल-मिट्टी कम कर स्वच्छ एवं प्रदूषण-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करेगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने, पार्क के सौंदर्यीकरण, सफाई और अन्य सिविल मेंटेनेंस कार्य तेज़ी से पूरा करने के निर्देश दिए।
