
दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की महिला विंग की अध्यक्षा, बीबी रणजीत कौर से खास बातचीत मेँ उन्होंने कमेटीके द्वारा किये जा रहें कार्यों को संगत के हित मेँ बताया वहीं विपक्ष को कटघरे मेँ खड़ा किया जानिए उनसे बातचीत के अंश,,,
बीबी रणजीत कौर वर्तमान मेँ दिल्ली सिख वुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की महिला विंग की अध्यक्षा, सिख समाज मेँ ही नहीं अन्य समाज के जरूरतमंदो के लिए भी सेवा
भाव से सदा अग्रसर रहती हैं, शिक्षित परिवार से ताल्लुक रखते हुये शिक्षा के लिये खासकर युवतियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजना पर भी कार्य कर रही हैं।
अपने अनुभव और राजनीतिक गतिविधियों मेँ बीबी रणजीत कौर ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम (पास), जामिया मिलिया से एम.ए. (अर्थशास्त्र), और पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला से बी.एड.किया.
कार्य समाजिक अनुभव गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल, तिलक नगर, नई दिल्ली में पीजीटी (अर्थशास्त्र) के रूप में काम किया वहीं,राजनीतिक/सामाजिक गतिविधियां मेँ,भारती महिला कॉलेज की छात्र संघ सचिव और अध्यक्ष का चुनाव जीता, दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (DSGMC) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सदस्य के रूप में काम किया, और वर्तमान में रामगढ़िया को-ऑप. बैंक लिमिटेड की चेयरपर्सन हैं।
बीबी रणजीत कौर,से वर्त्तमान मेँ दिल्ली की सिख राजनीति पर बात करने पर बताया आज दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी बढ़े स्तर पर संगत की हर संभव मदद करने के लिए सभी योजनाओं पर विस्तार से कार्य कर रही हैं, उन्होंने बताया, दिल्ली के सिखों को जो कमेटी चुनाव मेँ वोट डालने के हक़दार हो गए हैं उनके नाम दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही हैं, दिल्ली गुरुद्वारा चुनाव आयोग लगातर कार्य कर रहा हैं, अभी हाल ही मेँ गुरुतेग बहादुर साहिब जी के 350वीं शहीदी दिवस पर दिल्ली के शीशगंज साहिब जी औऱ लालकिला मैदान मेँ गटका प्रदर्शन स्कूली बच्चों द्वारा राग दरबार, कवि सम्मेलन धर्म प्रचार औऱ विशेष गुरुमत समागम, अरदास किया गया, वहीं गुरु नानक देव जी के 550वीं जयंती पर भव्य नगर कीर्तन के साथ मानव सेवा आयोजन किया जा रहा हैं जिसमे दिल्ली औऱ केंद्र सरकार का भी सहयोग मिला।
पाकिस्तान से खराब रिश्ते, गुरु स्थान ननकाना साहेब जाने के लिए सरकार से इजाजत कमेटी ने दिलवाने का प्रयास किया औऱ संगत वहां जा सकी, इसमें केंद्र औऱ दिल्ली सरकार का भी धन्यवाद हैं। 84 दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कमेटी लगातार प्रयासरत हैं, पीड़ितों को सरकारी नौकरी दी जा रही हैं।सभी वर्ग के लोगों के लिये मुफ्त मेडिकल सुविधा खास कर डायलीसिस जैसे महंगे टेस्ट भी किये जा रहें हैं.। विपक्ष की बात करने पर बताया कि उनके पास कोई योजना नहीं केवल झूठे आरोप लगाना संगत को गुमराह करना उनके एजेंडे मेँ हैं, आने वाले साल मेँ कमेटी के चुनाव होने कि सम्भावना हैं, संगत के लिए कमेटी हमेशा अग्रसर हैं औऱ रहेगी।
