राष्ट्रीय पुस्तक न्यास,अहमदाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित पुस्तक मेले का सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया निरीक्षण।

मेले का निरीक्षण करतें, ग्रहमंत्री अमित शाह.

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत और अहमदाबाद नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय पुस्तक महोत्सव में आज माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने बच्चों को पुस्तकें वितरित कीं तथा विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। इसी क्रम में माननीय मंत्री ने वंदे मातरम् प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, जहां राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत के निदेशक श्री युवराज मलिक ने प्रदर्शनी की संकल्पना से उन्हें अवगत कराया तथा पुस्तक महोत्सव में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

पुस्तक महोत्सव में भ्रमण के दौरान माननीय गृह मंत्री ने कहा, “यह आयोजन साहित्यिक संवाद, लोकगीत एवं काव्य-पाठ, बाल गतिविधियों और स्टार्ट-अप फोरम जैसे विविध कार्यक्रमों से समृद्ध है, जो बच्चों और युवाओं में पठन-पाठन को प्रोत्साहित करने तथा उनके बौद्धिक और कौशल विकास को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top