सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़ा कर दुकान दार कर रहे है लाखों के वारे न्यारे, सरकार को लगा रहे चूना ।

Uncategorized

दक्षिणी दिल्ली : दिल्ली की 50 प्रतिशत भूमि पर अवैध कब्ज़ा है, यही दुकानो, मार्किटों में खाली भूमि पर व्यापक अवैध कब्ज़ा कर अव्यवस्थित तरह से तहबजारी लगी है, जहाँ दुकान दार लाखों के वारे न्यारे कर रहे हैं।
मामला दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर मेन मार्केट में माता शिवानी पार्क के अपोजिट KFC व नज़ीर रेस्टोरेंट के सामने रोड का हैं जहाँ मोती चाट भंडार की दुकान हैं वहां,रोजाना सेकड़ों लोग आकर खानपान लेते हैं, कुछ लोग पैक करवाते हैं वही, दुकान के बाहर खाली भूमि पर अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्ज़ा कर स्टाल लगा रखा जिस पर किसी विभाग को आपत्ति नहीं?
मान्य दिल्ली हाई कोर्ट ने ऐसी सभी गति विधियों जो सरकारी भूमि पर चलाई जा रही हैं उस पर तुरंत कार्यवाही कर अपना कब्ज़ा करना चाहिए,दें रखा हैं,मालवीय नगर में चल रहे KFC और नजीर रेस्टोरेंट के सामने दिल्ली नगर निगम अपनी भूमि पर चल रहे बड़े होटलों मोती स्वीट के द्वारा कब्ज़ा कर यहां स्टाल लगा रखे हैं जिसमे रोजाना खानेपीने वालों की भीड़ रहती हैं,वही इनके कारण यहाँ के निवासियों को, मुख्य मार्किट में आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। मालवीय नगर खास कर सब्जी, घरेलू समान आदि खरीदने वालों, मार्किट आने वालों, फिर सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाने के अभियान पर क्षेत्र वासियों की चिंता स्वाभाविक है, सरकारी आदेश को दरकिनार कर खुले आम अवैध कब्जे जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *