शिर्डी साईं धाम, शनि सिंगनापुर के साथ अन्य धार्मिक यात्रा को तीर्थ यात्री हुये रवाना।

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के पवित्र धार्मिक स्थानों के मुफ्त दर्शन कराने आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.अनिल गुप्ता के नेतृत्व मे यात्रियों का एक दल पुष्प विहार सेक्टर 5से रवाना हूआ।
आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व विख्यात समाज सेवी
डा अनिल गुप्ता के नेतृत्व मे यात्रियों का दल 23जून को रवाना हूआ वहीं यात्रा का समापन 28जून को होगा।
डा अनिल गुप्ता ने बताया, अभी तक हम संस्था के माध्यम से हजारों यात्रियों को मुफ्त विभिन्न धार्मिक स्थानों के दर्शन करा चुके है।
उन्होंने बताया कि यह यात्रा 23जून को कार्यालय से बस द्वारा रवाना हुई वहां से, रेल मार्ग द्वारा सबसे पहले शिर्डी साईं धाम के अलावा शनि शिगनापुर, नासिक पंचवटी, त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग, गनेश्वर ज्योतिर्लिंग, मारुती वदरा हनुमान मंदिरों के दर्शन कर अन्य आस पास के धार्मिक स्थलों के भी दर्शन भक्त गण करतें है यात्रा 28जून को वापसी होंगी ।
डा गुप्ता ने बताया कि यह यात्रा पूरी तरह मुफ्त होती है, यात्रा के दौरान नाश्ते, भोजन प्रशाद और रहने का सभी खर्च संस्था के माध्यम से किया जाता है, वहीं स्वास्थ्य, मेडिकल सुविधा भी होती है ।
आदित्य केयर एन्ड एजुकेशन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विख्यात समाजसेवी डा.अनिल गुप्ता ने अपने जीवन के ब्यासी वर्ष समाज सेवा और ईश्वर की आराधना मे लगा दिए उन्होंने कहा कि, हमारा उद्देश्य “जनसेवा नारायण सेवा” के रूप मे सेवा करना है,लोगों का अपार प्यार मिलता हैं। आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के माध्यम से बुजुर्गों,गरीबों को मुफ्त हर महीने विभिन्न धार्मिक स्थलों की मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाने से मन को शांति मिलती हैं।
विख्यात् समाजसेवी अनिल गुप्ता आदित्य केयर एन्ड एजुकेशन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गत कई वर्षो से समाज के हर वर्ग के लिये सेवा भाव से कार्य कर रहे है, गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा,विधवाओ को राशन, सम्मान, वहीं समय- समय पर खेल प्रतियोगिता, राष्ट्रीय पर्व धूम धाम से मनाते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top