
दिल्ली के कड़कड़डूमा में शाइनिंग स्टार फाउडेंशन के द्वारा आयोजक एवं बालीवुड गायक श्री अभिषेक खंडेलवाल की अगुवाई में “शाइनिंग विंग्स अवॉर्ड” का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर बॉलीवुड सुपरस्टार राहुल रॉय ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी हाज़री लगायी और देशभर भिन्न भिन्न क्षेत्रों से असाधारण कार्यों के लिए लोगो को सम्मानित किया गया।

इस कड़ी में लुधियाना से पहुंचे प्रवीण श्रीवास्तव ने विशेष रूप से 90’s के फेम सुपरस्टार बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय और युवाओ में अपनी असाधारण गायकी से अपनी छाप छोड़ने वाले लिटल काका जी से विशेष रूप से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता राहुल रॉय ने प्रवीण श्रीवास्तव और सुनीत नरूला (दिल्ली) को “शाइनिंग विंग्स अवॉर्ड” से नवाजा। सुनीत नरूला और प्रवीण श्रीवास्तव ने अभिनेता राहुल रॉय और आयोजक अभिषेक खंडेलवाल का इस विशेष सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।


