बाहरी दिल्ली :थाना निहाल विहार ने 24घंटे मे लूट की वारदात का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।

कुलवंत कौर की रिपोर्ट :-

  • बाहरी दिल्ली : बाहरी जिला जिला पुलिस ने बहुत बढ़िया काम किया मात्र
    24 घंटे के भीतर थाना निहाल विहार की टीम द्वारा लूट की वारदात सुलझाई गई,मामले में तीन लुटेरे गिरफ्तार किये गए।
    *आरोपी आकाश पहले भी 02 अन्य मामलों में संलिप्त*
    *लूटी गई 01 स्कूटी और वारदात में इस्तेमाल 01 मोटरसाइकिल बरामद
    बढ़ती लूट पाट की घटनाओ को देखते हुए भारी जिला उपायुक्त के अदेःनुसार थाना निहाल विहार अलर्ट मोढ़ पर
    दिनांक 08.05.2026 को थाना निहाल विहार में एक शिकायत प्राप्त हुई जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि जब वह विकासपुरी से चंदर विहार ऑर्डर डिलीवर कर रहा था, तो माँ भवानी वर्कशॉप के पास एक व्यक्ति ने उसे रोका। थोड़ी देर बाद उसके साथ दो और व्यक्ति आ गए। आरोपियों ने जबरन उसकी ई-स्कूटी की चाबी छीन ली, उसे धक्का दिया और ई-स्कूटी लूटकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर थाना निहाल विहार में एफआईआर संख्या 331/26,धारा 309(4)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।उपायुक्त के अनुसार इंस्पेक्टर शिशपाल, एसएचओ निहाल विहार के नेतृत्व में एएसआई जाल सिंह, एचसी मणि राम, एचसी देवेंद्र और कांस्टेबल विवेक की एक समर्पित टीम का गठन किया गया। यह टीम राजबीर लांबा, एसीपी पश्चिम विहार के दिशा निर्देश पर जाँच की और
    उसी दौरान घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। साथ ही, तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी के माध्यम से चोरी की गई स्कूटी का पता लगाने के प्रयास किए गए।
    जांच के दौरान स्कूटी को सफलतापूर्वक हरि नगर क्षेत्र में ट्रैक कर बरामद कर लिया गया। समानांतर रूप से, अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए लगातार स्थानीय खुफिया जानकारी विकसित की गई।
    वहीं सूचना के आधार पर चंदर विहार में आरोपी व्यक्तियों की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई, जिसके दौरान नितिन, आकाश और मोहित नामक तीन आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपी आकाश पहले भी 02 अन्य मामलों में संलिप्त था।
    आगे की जांच में आरोपी नितिन के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।
    लगातार पूछताछ के दौरान, आरोपी आकाश दो अन्य आपराधिक मामलों में पहले से संलिप्त पाया गया।
    सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और बरामद सामान को नियमानुसार केस संपत्ति के रूप में जब्त कर लिया गया।
    नितिन, निवासी चंदर विहार, दिल्ली, उम्र – 21 वर्ष,मोहित, निवासी चंदर विहार, दिल्ली, उम्र – 20 वर्ष,आकाश, निवासी चंदर विहार, दिल्ली, उम्र – 19 वर्ष (पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड- पहले 02 अन्य मामलों में संलिप्त) इनके पास से
  • 01 लूटी गई स्कूटी
  • 01 वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल
    मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top