विश्व मातृ दिवस :- नवप्रसुता माताओं के साथ मनाया मातृ दिवस 

Uncategorized

 

 पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज की टीम ने नागरिक अस्पताल पलवल  में नवप्रसुता माताओं के बीच  मातृ दिवस मनाया।क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन डा. विकास मित्तल ने सभी को मातृ दिवस की शुभकामनाए देते हुए कहा कि माता ही पूरे समाज की सूत्रधार होती है.


माता सिर्फ एक परिवार ही नहीं डायरेक्टली और इनडायरेक्टली परिवार से जुड़े सभी लोगों को एक सूत्र में पिरोती है। उन्होने कहा कि खुश रहने की पहली शर्त यह है कि आप खुशियां बांटें। क्योंकि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं। हर पल खुश रहने के लिए छोटी-छोटीकहा कि प्रत्येक माता को अपने बच्चों को संस्कार देना जरूरी है, बेटा हो या बेटी। ज्यादातर माता और परिवार अपनी बेटी पर ही फोकस करते है. इसी के साथा खुशियां बांटते रहना चाहिए।इसी को ध्यान में रखते हुए नागरिक अस्पताल में नवप्रसुता माताओं के साथ मातृ दिवस मनाया । क्लब की सह संयोजक अल्पना मित्तल ने भी सभी को माता के महत्व के बारे में जागरुक करते हुए ही अपने बेटों को भी अच्छे संस्कार देने चाहिए।

उनको सामाजिक दायित्व का ज्ञान देना चाहिए, जिससे वह समाज से जुड़े रहे।खासतौर से महिलाओं के प्रति उनका व्यवहार अच्छा होना चाहिए. ऐसी सीख बच्चों को देनी चाहिए, महिलाओं के प्रति बच्चों को ऐसे संस्कार देने चाहिए जिससे वह संवेदनशील बने, और राष्ट्र के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाए। इस अवसर पर सभी नवजात माताओं को सम्मानित कर शिशुओ को वस्त्र,डायपर, साबुन,खिलोने आदि वितरित किए गये, जिसे पाकर माँ और बच्चों के परिजनों के चेहरे खिल उठे।
 दर्द और परेशानी के माहौल में भी नव प्रसुताओं के चेहरे पर फैली मुसकुराट देखकर उनके परिजनों ने भी संस्था के सदस्यों को ढेरों शुभाषीश और मंगलकामना के साथ धन्यवाद किया ।
इस कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद, उर्मिला, विकल्प, राधा विमला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *