बंसी लाल के साथ कुलवंत कौर की रिपोर्ट :-

‘फ़िल्म ‘घोस्ट मेटल ‘-जरूरी नहीं सभी फ़ूड डिलीवरी करने वाले, असमाजिक कार्य करें, लेकिन सबकी मानसिकता एक सी नहीं होती।
फ़िल्म की मुख्य किरदार
कार्ला एक रॉक गिटारिस्ट है।

उसने एक सुनसान बिल्डिंग में एक छोटा सा रिहर्सल स्टूडियो बनाया है।जहाँ वह अपनी मस्ती मे गिटार पर ‘घोस्ट मेटल सांग पर मदमस्त होकर बजा रही थीं साथ मे वो ध्रुमपान, बियर का भी मजा लें रही थीं।

रॉक स्टार, म्यूजिक डांस के बाद ज़ब भूख लगी,कार्ला रात में फ़ूड डिलीवरी का ऑर्डर देती है। फ़ूड डिलीवरी मैन ऑर्डर लेकर आता है, अकेली महिला को देख वाह उत्तेजित होता है और कार्ला को बिल्डिंग में अकेली पा कर परेशान करने का मौका ढूंढ लेता है। दोनों मे थोड़ा संघर्ष होता है,कार्ला उसके चंगुल से बचकर छिप जाती है।
साथ ही डिलीवरी मैन बहुत उत्तेजित हो जाता है,और कार्ला के गिटार तोड़ना शुरू कर देता है।

कार्ला अपने कीमती गिटार को एक-एक करके खराब होते देखकर वह हार मान लेती है।डिलीवरी मैन उस पर अत्याचार करता है,जीत के नशे में और खुशियों की उम्मीद में, डिलीवरी मैन कार्ला को अपनी जीत में हिस्सा लेने के लिए मजबूर करता है।
डिलीवरी मैन समझता है कि कार्ला बिल्डिंग में अकेली है, लेकिन अचानक कुछ ऐसी घटना होती है, जिसमे सस्पेंन्स, थ्रीलर,डर,उत्तेजना आने लगती है, वहीं अपनी प्यारी गिटार के टूटने से इमोशनल होना कार्ला के खास म्यूज़िक जॉनर – ‘घोस्ट मेटल’ के साथ एक गहरा राज़ जागता है!
फ़िल्म मे मुख्य पात्र दीपाली जैन जो पहले भी कैब ड्राइवर,और मक्खी फ़िल्म मे अभिनय कर चुकी है, इस्टाग्राम पर हजारों फॉलोवर, मोटिवेशनल,स्पीकर, फैशन इंडस्ट्रीज कि जानी मानी हस्ती है,साथ ही कई फिल्मो, वेबसीरीज, टीवी शो, स्टेज शो और ऐड मे काम कर रहें गिरीश पाल भी इसमें अभिनय कर रहें है,जिन्होंने डिलीवरी बाय का रोल अदा किया है।


फ़िल्म के निदेशक, लेखक, प्रोड्यूसर सदाशिवम् राव ने बताया,फ़िल्म को खास लोकेशन मे फिल्माया गया है,फ़िल्म के माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि अंततः सभी लोग सही नहीं होते, फ़िल्म मे इमोशनल,ड्रामा,थ्रीलर,सस्पेंन्स,डर,
उत्तेजना और एक खतरनाक घटना का सामना एक महिला किस तरह करतीं है, डिलीवरी बॉय की नियत, और एक अंत, हमने अपनी सोच से आगे सोच कर छोटे बजट मे फ़िल्म का निर्माण किया है, बाकी दर्शकों पर छोड़ते है,अभी तक मुझे पूरा प्यार, सम्मान मिला है,इस फ़िल्म से भी मुझे पूरी उम्मीद है,,,घोस्ट मेटल,

