साकेत कोर्ट बार एसोसियसन ने मिलकर मनाया भगवान परशुराम जन्मोउत्स्व समारोह।

दक्षिणी दिल्ली : साकेत कोर्ट में सभी धर्मों के अधिवक्ताओं ने मिल कर भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया और इस उपलक्ष में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इस विषय पर अधिवक्ता विशाल शर्मा प्रधान लॉयर्स वेलफेयर सोसाइटी,सदस्य परशुराम समिति ने बताया जब से साकेत कोर्ट बनी है तब से भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव साकेत कोर्ट के परागण में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है जिस मे सभी धर्मों के अधिवक्ता हिस्सा लेते हैं और समाज में भाई चारे का संदेश देते है।

भगवान श्री परशुराम जी के आदर्शों को अपने जीवन में गृहन करें अन्याय के खिलाफ उठने वाली शक्ति और क्षमादान की सीख को याद करें। ज्ञान, साहस और धर्म के प्रतीक भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी का आशीर्वाद सब के जीवन में सुख, शांति और यश लेकर आए। अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शर्मा,अनूप कालियाऔर गीतिका गोयल ने बताया कि इस महोत्सव में दिल्ली कि सभी अदालतों से अधिवक्ता आते है जिस मे सीनियर अधिवक्ता जो दिल्ली हाई कोर्ट से है वो भी इस महोत्सव हिस्सा लेते हैं और अधिवक्ताओं, कोर्ट स्टाफ के साथ साथ साकेत कोर्ट में जो लोग अपने केस के लिए आते हैं वो भी इस महोत्सव के भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हैं!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top