
भारतीय युवा कांग्रेस ने आज जादूगर प्रधानमंत्री (PM मोदी) कि नीतियों के खिलाफ पत्रकार वार्ता का आयोजन किया।
नई दिल्ली, 21 अप्रैल 2026: भारतीय युवा कांग्रेस ने आज जादूगर प्रधानमंत्री (PM मोदी) कि नीतियों के खिलाफ पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इस पत्रकार वार्ता को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने संबोधित किया।
इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने पत्रकार साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी एक जादूगर कि तरह देश के सामने एक जादू का खेल चला रहे है, और जादू के नाम पर मोदी जी और भाजपा देश के साथ धोखेबाजी कर रही है। जैसे जादूगर एक हाथ से ध्यान भटकाता है, और दूसरे हाथ से असल खेल कर जाता है, ठीक यही काम PM मोदी देश में आज कर रहे है। पिछले कुछ दिनों से ये कहानी फैलाई जा रह है क महिला आरक्षण कांग्रेस पार्टी कि वजह रुका, ये पूर तरह गलत है। सचाई ये है कि महिला आरक्षण कानून 2023 में पास हो चुका है, और कांग्रेस पार्टी ने उसका समर्थन किया था, तो आज 2026 में जो कुछ हो रहा है, वो महिला आरक्षण का मुद्दा नहीं है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब जी ने यह भी कहा कि जादूगर प्रधानमंत्री ने 3 दिन का संसद सत्र इसलिए बुलाया क्योंकि जादूगर की 2 छड़ी ट्रंप की उंगलियों में फंसी हुई है, एक जैफ्री ऐप्सटीन फाइल्स जिसमें पीएम मोदी और उनके मंत्रियों के नाम है, और दूसरी अडानी जिस पर अमेरिका पर केस चल रहा है, इन्हीं सब चीजों के दबाव में किसान विरोधी, भारत विरोधी US ट्रेड डील साइन हुई और अब उससे ध्यान भटकने के लिए के लिए जादूगर प्रधानमंत्री ने आनन् फानन में देश के संविधान के लिए सत्र बुलाया। अगर मोदी जी की नीयत साफ होती तो आज 543 लोकसभा सीटो में 33% सीटें आरक्षित कि जा सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया, क्योंकि इसे जानबूझकर जनगणना और परिसीमन से जोड़ा गया। इसका साफ मतलब यह निकलता है कि इस मुद्दे के क्रियान्वयन को भविष्य पर डाल दो, और आज सिर्फ हेडलाइन बना लो। उन्होंने यह भी कहा कि आज जो महिला आरक्षण के नाम पर आंसू बहा रहे हैं हम उनसे यह भी पूछना चाहते हैं कि आरएसएस में कितनी महिलाएं हैं, क्या भाजपा ने 33 % महिलाओं को टिकट दिए और क्यों 2010 में योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के सांसद महिला आरक्षण के मुद्दे का विरोध कर रहे थे, अगर नियत साफ हो तो शुरुआत अपने घर से होनी चाहिए। इस पत्रकार वार्ता के माध्यम से हम यही बताना चाह रहे हैं की जादूगर का जादू यही है की एक हाथ से जादू दिखाओ दूसरे हाथ से क्रियान्वन को भविष्य के लिए टाल दो और तीसरे स्तर पर संविधान की धज्जियां उड़ा दो।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को संबोधित किया लेकिन 30 मिनट में तकरीबन 59 बार कांग्रेस का नाम लेते रहे, वो अगर चाहते तो 543 सीटों पर ही महिला आरक्षण का ऐलान कर देते। श्री राहुल गांधी जी ने संसद में एक बहुत ही सटीक बात रखी थी आज देश में राजनीति जादू की तरह चलाई जा रही है, उन्होंने यह भी कहा था कि जादूगर का एक हाथ ध्यान भटकता है और वो दूसरे हाथ से असली खेल कर जाता है, और यही आज देश की राजनीति में हो रहा है, आज देश के सामने बड़े-बड़े मुद्दे दिखाए जाते हैं, लेकिन जो असली सवाल है रोजगार, महंगाई, प्रतिनिधित्व, इनको पीछे कर दिया जाता है। यह ध्यान ध्यान भटकने की राजनीति है, जहां हैडलाइन कुछ और होती हैं और असलियत कुछ और होती है। श्री राहुल गांधी जी ने साफ-साफ कहा था देश को जादू नहीं सच्चाई चाहिए। अंत में पत्रकार वार्ता को खत्म करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी ने संसद में एक पहेली देश के सामने रखी थी वह पहली है “16” नंबर जिसके फेर में जादूगर प्रधानमंत्री फस चुके हैं, हम आप सभी लोगों से भी निवेदन करते हैं कि 16 नंबर की पहली को सुलझाएं और देश के सामने सच लाए और भारत को बचाएं उन्होंने यह भी कहा कि हम फिर कह रहे हैं कि महिलाओं का हक कोई जादू का खेल नहीं है, अगर सच में महिला आरक्षण देना है तो आज 543 सीटों पर लागू किया जाए और क्लियर टाइमलाइन देश के सामने रखी जाए।
इस पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब के साथ दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा, राष्ट्रीय महासचिव खुशबू शर्मा भी उपस्थित रहे।

