
चंडी माता व गंगा स्नान कर श्रद्धांलुओं का दल हरिद्वार में पावन आरती में शामिल होगा।
दक्षिणी दिल्ली : गंगा स्नान, व चंडी माता दर्शन के लिए भक्तों का दल मुफ्त यात्रा के साथ हरिद्वार रवाना हुआ। आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए गत कई वर्षो से कार्य कर रहा हैं।वहीं समय-समय पर धार्मिक के साथ राष्ट्रीय पर्व का भी आयोजन, खेल महोत्सव, स्कूलों में वर्दी,पुस्तकें आदि वितरण करना, मेडिकल कैम्प, दिव्यांगों को व्हीलचेयर साईकिल व महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए घरेलू रोजगार भी उपलब्ध कराया जाता हैं। यह कहना था संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व विख्यात समाज सेवी डॉ अनिल गुप्ता का।
उन्होंने बताया आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा एक बार फिर गंगा स्नान व चंडी माता दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का दल हरिद्वार 24 मार्च को बस द्वारा मुफ्त यात्रा भजन कीर्तन करतें हुए रवाना हुआ और वापसी 25मार्च को होंगी, सभी सुविधाएं मुफ्त वहीं ,बुजुर्गों के लिए खास सुविधा होती हैं।
विख्यात समाज सेवी डॉ अनिल गुप्ता ने बताया हर महीने किसी न किसी धार्मिक स्थान पर जाने के लिए आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के पुष्प विहार सेक्टर 1 कार्यालय में श्रद्धालू कई महीनों से अपना नाम दर्ज कराने के लिए आते रहते हैं।

