
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के अगले साल होने वाले चुनावों को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार गुट ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। इसी को लेकर पार्टी के 79 नॉर्थ एवेन्यू स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने की। वहीं बैठक में एनसीपी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रमुख प्रवक्ता बृजमोहन श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव एंव झारखंड प्रभारी सच्चिादानंद, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सभरवाल, मीडिया प्रभारी दीपाली अरोडा,एडवोकेट संजय वर्मा के अतिरिक्त अधिवक्ता सैल के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। इस विशेष बैठक में बडी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में आगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव तथा दिल्ली प्रदेश में पार्टी संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तृत एवं सार्थक विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रमुख प्रवक्ता बृजमोहन श्रीवास्तव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अगामी दिल्ली नगर निगम चुनावों में जुटने की अपील की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो कि अपने लोगों को अगे बढने का मौका देती है और अपने चुनाव चिन्ह के माध्यम से उनको जनता के बीच में जाकर अपने आप को नेता स्थापित करने का मौका भी देती है यह बहुत बडी उपलब्धि है जो अन्य पार्टियों में नहीं है। इसके लिए दूसरी पार्टियों में लोगों को बहुत संघर्ष करना पढता है लेकिन उसके बावजूद भी उन्हें कामयाबी नहीं मिलती। लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सभी को मौका देती है। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर जनता से जुड़कर कार्य करने और अगामी दिल्ली नगर निगम चुनाव में अभी से जुटने की अपील की।

