तिलक राज शर्मा भारतीय समाज सेवक संघ दिल्ली प्रदेश का कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया।

प्रेस विज्ञप्ति

भारतीय समाज सेवक संघ दिल्ली प्रदेश (रजि.) में
वरिष्ठ समाजसेवी श्री तिलक राज शर्मा को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया

नई दिल्ली। दिल्ली की सामाजिक संस्था ‘भारतीय समाज सेवक संघ दिल्ली प्रदेश (रजि.)’ की एक विशेष बैठक तिलक नगर के चौखंडी चौक स्थित ‘गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा’ के कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें संस्था द्वारा ‘परमपूज्य साहिब श्री गुरू तेग बहादुर जी महाराज’ के 350वें ‘शहीदी गुरूपर्व’ को समर्पित होने वाले ’36वें पावन बलिदान दिवस’ के धार्मिक आयोजन पर परिचर्चा हुई। इस मौके पर संस्था के संयोजक श्री हरजीत प्रकाश ने बताया कि संस्था के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए वरिष्ठ समाजसेवी स. त्रिलोचन सिंह ढिल्लो को चेयरमैन, श्री तिलक राज शर्मा को कार्यवाहक अध्यक्ष, स. सतपाल सिंह चन्न को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री हर्ष कुमार को महामंत्री, स. गुरदीप सिंह ढिल्लो व स. सरनजीत सिंह सरना को धर्म प्रचार विंग का सचिव मनोनीत किया गया है।

श्री हरजीत प्रकाश ने बताया कि संस्था द्वारा आगामी 4, 6 व 7 दिसम्बर को होने वाले तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन में संस्था के सभी पदाधिकारीगण व सदस्यगण पूर्ण श्रद्धा भाव से ‘पावन बलिदान दिवस’ मनाएंगे। इस अवसर पर फेडेरशेन ऑफ तिलक नगर मार्केट्स के अध्यक्ष श्री सुशील खत्री (टोनी जी), ‘गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा, चौखंडी चौक, तिलक नगर’ के प्रधान स. दलजीत सिंह सरना, वरिष्ड् समाजसेवी स. भूपिन्दर सिंह, युवा समाजसेवी श्री कपिल मारवाह, श्री कमलकांत बंटी, श्री विजय दुग्गल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top