
उद्योगों के विकास, व्यापारिक नेतृत्व और समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए मिला सम्मान
एपेक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एनसीटी दिल्ली) के अध्यक्ष डॉ. कपिल चोपड़ा को उद्योग जगत में सक्रिय योगदान, व्यापारिक नेतृत्व तथा सामाजिक एवं परोपकारी कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ‘ऑनर ऑफ अशोक अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। चार्ल्स वाल्टर्स काउंसिल फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च द्वारा आयोजित इस समारोह में डॉ. चोपड़ा को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
डॉ. कपिल चोपड़ा उद्योगों के विकास, व्यापारिक हितों के संरक्षण और उद्यमियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका कार्यक्षेत्र केवल व्यापार और उद्योग तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सेवा एवं परोपकार के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान है।

डॉ. चोपड़ा हिंदुस्तान सिटी गैस और बेंटेक्स ग्रुप के चेयरमैन हैं। इसके अतिरिक्त, वे भारत-कैरेबियन पार्टनरशिप काउंसिल (आईसीपीसी) में नेतृत्वकारी भूमिका निभाते हैं तथा नाइजीरिया-भारत बिजनेस काउंसिल (एनआईबीसी) से संरक्षक के रूप में जुड़े हैं। वह ग्रेनेडा सरकार के भारत में मानद महावाणिज्यदूत के रूप में भी कार्यरत हैं।
व्यापार, उद्योग, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी सक्रियता उन्हें बहुआयामी व्यक्तित्व प्रदान करती है। यह सम्मान उनके निरंतर प्रयासों और समाज एवं उद्योग जगत के प्रति समर्पण की पहचान है।

