दिल्ली को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने की दिशा में मिलीं दर्जनों सौगात : रामवीर सिंह बिधूड़ी

12 वर्षों में मोदी सरकार के फैसलों ने देश और देशवासियों की जीवन धारा बदली: रामवीर सिंह बिधूड़ी

….
विकास योजनाओं का सबसे बड़ा लाभ मिला दक्षिणी दिल्ली को: रामवीर सिंह बिधूड़ी

दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष विकास के, विश्वास के, जनकल्याण के उपलक्ष्य में कंट्री क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के रिकॉर्ड सेवाकाल में देश को ऐसी उपलब्धियां मिली हैं जिन पर हर भारतीय को गर्व है। और ये उपलब्धियां प्रधानमंत्री के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। और विश्व के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज से लेकर दिल्ली में विश्व के सबसे बड़े इको पार्क तक विकास की गाथा लिखी जा रही है।

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने कई बड़े फैसले लिए जिनसे देश की और देशवासियों की जीवन धारा बदल गई। और केंद्र सरकार की विकास योजनाओं ने पूरे देश में नवनिर्माण की नींव तो रखी ही, दिल्ली को पीएम मोदी ने इतनी सौगात दी हैं कि आजादी के बाद कोई भी सरकार नहीं दे पाई।

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार की योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ दक्षिणी दिल्ली को मिला है। दिल्ली से मुंबई तक का नेशनल हाईवे , सराय काले खां डीएनडी से मीठापुर, बदरपुर होते हुए वडोदरा—मुंबई हाईवे बस अब खुलने ही वाला है। इसके अलावा मीठापुर चौक पर फ्लाई ओवर का निर्माण, मीठापुर चौक के निकट आगरा कैनाल और गुड़गांव कैनाल पर नए पुलों का निर्माण है। दिल्ली को प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए बदरपुर में 885 एकड़ जमीन पर दुनिया का सबसे बड़ा इको पार्क बनाया जा रहा है।

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में दिल्ली को सवा लाख करोड़ रुपए की जो योजनाएं मिली हैं, वे भी दक्षिणी दिल्ली को ट्रेफिक जाम से बड़ी राहत दिलाएंगी। खासतौर पर इन प्रोजेक्ट में शिव मूर्ति-महिपालपुर (द्वारका एक्सप्रेसवे) और नेल्सन मंडेला रोड के बीच पांच किलोमीटर लंबी सुरंग रंगपुरी, धौला कुआं, राव तुला राम मार्ग और एनएच-48 पर यातायात की भीड़ को काफी हद तक कम कर देगी। हाल ही में जिन सात नए मेट्रो कॉरिोडर की घोषणा की गई है उनमें मीठापुर से जोरबाग, पालम से कीर्तिनगर और किशनगढ़ से केंद्रीय सचिवालय भी शामिल हैं। इन कॉरिडोर के 48 हजार करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है।

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार की स्थापना के बाद दिल्ली के विकास को अब पंख लग गए हैं। आयुष्मान भारत योजना लागू करके मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की सरकार ने प्रधामनंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वादा पूरा करते हुए इसे दिल्ली की जनता के लिए दस लाख रुपए कर दिया है। हाल ही में दिल्ली की 1511 कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला दिल्ली के लाखों लोगों के लिए वरदान बन रहा है। इसके अलावा महिला कल्याण निधि के लिए भी बजट में 5100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया। यमुना की सफाई एक ऐसा प्रकल्प है जो तीन वर्ष में पूरा करके दिखाने का संकल्प और वादा भाजपा सरकार ने किया है। दिल्ली में जलभराव पर काबू पाने के लिए मास्टर सीवरेज प्लान पर काम शुरू हो गया है। राजधानी में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना करके स्वास्थ्य सेवाओं को वास्तव में जनता के निकट लाया जा रहा है।

इस मौके पर भाजपा दक्षिणी दिल्ली जिलाध्यक्षा माया सिंह बिष्ट, महरौली जिलाध्यक्ष रविंद्र सोलंकी, विधायक करतार सिंह, चंदन कुमार चौधरी, गजेंद्र यादव, कुलदीप सोलंकी, सेंट्रल जोन की चेयरपर्सन योगिता सिंह, मीडिया संयोजक एस राहुल, मीडिया कोऑर्डिनेटर विद्यानंद शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहित गोयल, रवींद्र चौधरी, नवदीप रामानंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top