भक्तों का दल गोवर्धन धाम औऱ वृन्दावन रवाना,आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के माध्यम से फ्री में करवाई जाती है यात्रा।

दिल्ली से वृंदावन और गोवर्धन धाम के लिए भक्तों का दल रवाना डा. अनिल गुप्ता विख्यात समाजसेवी द्वारा मुफ्त आयोजित।

बंसी लाल रिपोर्ट:-
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से मंगलवार को वृंदावन और गोवर्धन धाम के लिए भक्तों का दल रवाना हुआ। समाज सेवी, आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि तीर्थ यात्रियों का यह दल बस द्वारा पुष्प विहार कार्यालय से 11 नवम्बर को हर्षोल्लास से श्री कृष्णा जी की कर्म भूमि वृंदावन और गोवर्धम को रवाना हो हुआ, वहीं इस दल की वापसी 12 नवम्बर को होंगी। साथ ही आस पास के अन्य धार्मिक स्थलों के भी दर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि यह यात्रा पूर्णत: मुफ्त होती है जितने भी श्रद्धालु जाते हंै, उनके आने-जाने के साथ खाने-पीने धर्मशाला में रहने की व्यवस्था भी संस्था के माध्यम से होती है। बता दें कि डॉ. अनिल गुप्ता, आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के माध्यम से बुजुर्गों, गरीबों को महीने मे एक बार विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु बस या रेल के द्वारा श्रद्धालुओं को भेजते हैं, साथ ही खान पान का भी विशेष प्रबंध संस्थान की ओर से किया जाता है। उन्होंने बताया कि धार्मिक यात्रा में खास कर बुजुर्गों के जीवन में ऊर्जा का संचार भी होता है। डॉ गुप्ता ने बताया कि वह अभी तक लाखों भक्तों को कई धार्मिक स्थलों की मुफ्त यात्रा करवा चुके हैं, और यात्राओं का यह सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि भारी संख्या में लोग अपना रजिस्ट्रेशन पुष्प विहार कार्यालय आकर करवाते हैं। वहीं, उनकी सुविधानुसार और धर्मशाला में रहने के भी विशेष प्रबंध किये जाते हैं। बता दें, अनिल गुप्ता गत कई वर्षो से समाज के हर वर्ग के लिये सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं, गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा,विधवाओं को सहायता प्रदान करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top