
नई दिल्ली :हमारे लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि हमारे विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन से शानदार उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता न केवल विद्यार्थियों के समर्पण का प्रतीक है, बल्कि शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का भी परिणाम है।
प्रथम स्थान: आयुष गर्ग – 97.6%
द्वितीय स्थान: मनीष्का शर्मा – 97.4%
द्वितीय स्थान: अन्वी गुप्ता – 97.4%
तृतीय स्थान: ईशान्वी जैन – 97%
आदरणीय प्रधानाचार्या महोदया ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि “सफलता निरंतर प्रयास, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास का परिणाम होती है। हमारे विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिखाया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी ऊँचाई दूर नहीं होती। मैं सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देती हूँ और आशा करती हूँ कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्टता प्राप्त करते रहेंगे।”
हम सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। आप सभी इसी प्रकार निरंतर प्रगति करते रहें और अपने सपनों को साकार करें।

