प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने 12वार्डो में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

…… बंसी लाल रिपोर्ट :-

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र यादव ने कांग्रेस पार्टी के 12 वार्डों के सभी उम्मीदवार, विधानसभा इंचार्ज, आर्ब्जवर, सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों और कंट्रोल रूम के साथ महत्वपूर्ण बैठक करके चुनावी रणनीति तैयार की ।


हमारे कार्यकर्ता भाजपा और आम आदमी पार्टी की प्रत्येक वार्ड की नाकामियां प्रत्येक बूथ पर उजागर करके जनता से संपर्क कर रहे हैं-देवेन्द्र यादव


नई दिल्ली, 11 नवम्बर, 2025 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जमीनी स्तर पर चुनावी रणनीति बनाने के लिए 12 वार्डों के सभी उम्मीदवार, विधानसभा इंचार्ज, आर्ब्जवर, सोशल मीडिया के प्रतिनिधियों और कंट्रोल रूम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में की। श्री देवेन्द्र यादव ने बैठक में मौजूद सभी नेताओं को चुनाव संबधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए और भाजपा और आम आदमी पार्टी की प्रत्येक वार्ड की नाकामियां प्रत्येक बूथ पर उजागर करने के दिशा निर्देश दिए।


महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के अलावा कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन श्री अनिल भारद्वाज, पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, आर्ब्जवर सी.पी. मित्तल, जगजीवन शर्मा, कमलकांत शर्मा, डा0 पी0के0 मिश्रा, बूथ कमेटी के चेयरमैन राजेश गर्ग, जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ राव, मौहम्मद उस्मान, एडवोकेट दिनेश कुमार, महेन्द्र भास्कर, राजेश यादव, महेन्द्र मंगला, विरेन्द्र शर्मा सहित सभी निगम प्रत्याशी भी मौजूद थे।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि संगठन उप चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है, ब्लाक स्तर की तैयार टीमें पिछले लम्बे समय से दिल्ली भर में बूथों पर काम रही है और निगम उपचुनावों वाले 12 वार्ड पर कांग्रेस कार्यकर्ता पहले ही गंभीरता से काम करते हुए वहां लोगों से सम्पर्क बनाकर कांग्रेस की नीति और पिछली उपलब्धियों के बारे में चर्चा कर रहे है। श्री यादव ने प्रत्येक वार्ड में बैठकें, पदयात्रा और जनसम्पर्क चलाने का भी निर्देश देते हुए कहा कि प्रभारी, वार्ड आर्ब्जवर और विधानसभा आर्ब्जवर इन बैठकां का गंभीरता से आयोजन करवाएं। निगम वार्डों में प्रत्याशियों के चुनावी कार्यक्रम और उनकी बैठकों, पदयात्रा व जनसंपर्क के दौरान किए जाने वाले प्रचार की सोशल मीडिया विभाग अपने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपे ताकि कांग्रेस के निगम प्रत्याशियों के कार्यक्रम और प्रचार की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचने का काम करें।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, स्वच्छ हवा और जल, पर्यावरण, परिवहन, विकास जैसी सभी मोर्चों पर पूरी तरह से विफल साबित हुई और लोगों के साथ झूठे वादे और बड़ी-बड़ी घोषणाएं करके उन्हें गुमराह करने का काम किया है। दिल्ली को कांग्रेस के 15 वर्षों के दौरान जो विकास और लोगों के जीवन का उत्थान हुआ था, दिल्ली की जनता उसकी उम्मीद करके भाजपा और आम आदमी पार्टी से सिर्फ धोखा मिला है। दिल्ली की बदहाली आज किसी से छिपी नही है।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्षों और सेक्टर इंचार्ज के साथ बैठक करके एक अभियान के तहत एक-एक कांग्रेस कार्यकर्ता को घर से बाहर निकाले। हमें दिल्ली नगर निगम के सभी 12 वार्डों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार में जुटना होगा। पिछले 12 वर्षों से निराश और परेशान दिल्ली की जनता उम्मीदों के साथ कांग्रेस की ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता के समर्थन से हम सभी वार्डों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रहे है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top