विख्यात समाजसेवी कमलेश कुमार पाल बनें पर्पल एम्बेसडर, पर्पल फेस्ट दिल्ली 2026 में किया गया सम्मानित।

Uncategorized

नई दिल्ली:हीमोफीलिया से प्रभावित समाजसेवी एवं केयर रेयर इंडिया के सीईओ कमलेश कुमार पाल का पर्पल फेस्ट दिल्ली 2026 के लिए पर्पल एम्बेसडर के रूप में चयन किया गया है। यह चयन दिव्यांगजनों, दुर्लभ बीमारियों से प्रभावित व्यक्तियों तथा रक्तस्राव संबंधी विकारों से जूझ रहे समुदायों के अधिकारों, सम्मान, समान अवसरों और सामाजिक समावेशन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
पर्पल फेस्ट दिल्ली के अनुसार समाजसेवी कमलेश कुमार पाल को विविध दिव्यांगताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले पर्पल एंबेसडर के रूप में समिति द्वारा चयनित होने पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा आप सदा शोषित वर्गों के लिया कार्य करते रहें ।
सम्मानित होने पर कमलेश कुमार पाल ने पर्पल फेस्ट दिल्ली ऒर नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड का आभार जताते हुए कहा की जीवन पर्यन्त समाज सेवा का संकल्प लिया है, हर सम्भव करते रहेंगे।
नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड ( दिल्ली) को गर्व और खुशी है कि वह पर्पल फेस्ट का दिल्ली संस्करण लेकर आ रहा है, जिसका आयोजन 2026 में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD), भारत सरकार और राज्य दिव्यांगजन आयुक्त (SCPD), भारत सरकार के सहयोग से किया जा रहा है।
पर्पल फेस्ट समावेश, क्षमता और विविधता का उत्सव है, जो दिव्यांगजनों, उनके परिवारों, अधिवक्ताओं, संगठनों और व्यापक समुदाय को एक साझा मंच पर एक साथ लाता है। कई स्थानों पर आयोजित इस महोत्सव में विविध दिव्यांगताओं वाले लोगों की आशा और सशक्तिकरण की यात्रा का जश्न मनाने वाले अनेक कार्यक्रम किये जाते है । अपने मूल में, पर्पल फेस्ट क्रॉस-डिसेबिलिटी प्रतिनिधित्व के लिए खड़ा है, यह सुनिश्चित करते हुए कि हर समुदाय को अपनी आवाज मिले, उनको समान दर्जा, पहचान मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *