मिठाइयों के डब्बो पर बनने और खराब होने की तारीख लिखना अनिवार्य हो: खोसला

Uncategorized
 भीम ब्रिगेड ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव जोली खोसला और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष इरशाद कुरैशी और विश्व के पहले सरदार जादूगर जितेंद्र सिंह बब्बर ने आज दिल्ली के मेयर आदरणीय  प्रवेश वाही  जी से उनके कार्यालय में मुलाकात की और उनसे निवेदन किया कि त्योहारों का सीजन आरंभ हो चुका है उसे पर मिठाइयों की दुकानों पर मिलने वाली मिठाईयां पर मिठाई बनाने की तारीख और खराब होने की तारीख लिखना अनिवार्य होना चाहिए अन्यथा ऐसे मिठाई की दुकान को तुरंत सील कर देना चाहिए  मिठाइयों की दुकानों पर मिठाईयां के ऑर्डर और खरीदारी दिल्ली की जनता की ओर से जारी है! खरीदने वाला सोचता है कि मैंने कौन सी खानी है मैंने तो  देनी है मगर कई बार डब्बे खोलने के बाद उसमें फफूंदी तक लगी होती है क्योंकि दुकानों पर आर्डर इतनी ज्यादा होते हैं कि कई कई दिन पहले उन्हें पैक कर दिया जाता    आपसे पुणे निवेदन है कि जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह आप प्रेस वार्ता के जरिए सभी मिठाई की दुकानदारों को सूचित करवा दें कोई हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दें जिससे शिकायत की जा सके क्योंकि आजकल दिल्ली के आसपास गांव देहात से नकली मावा की बनी हुई मिठाइयां धड़ले से सस्ते दामों पर दुकानदारों को दी जाती हैं जिसे खाने से जनता का स्वास्थ्य बिगड़ जाता है आप इस पर ध्यान दें खोसला जी ने भीम ब्रिगेड द्वारा बनवाई गई 12 गरम दल क्रांतिकारी वीरों की तस्वीर वाली घड़ी भी भीम योद्धा अवार्ड के रूप में मेयर साहब को दी गई और एक घड़ी एमसीडी के पत्रकार भाई मदन जी को भी दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *