
नई दिल्ली :13 नवम्बर 2026: Favcy Venture Builders ने भारत मंडपम में 300+ प्रतिभागियों को एक मंच पर जोड़ा; समिट का समापन JioHotstar पर Shubh Labh Chapter 1 – Kal Ke Krorepati ’ के लॉन्च के साथ होगा
नई दिल्ली, 13 नवंबर 2026: Favcy Venture Builders द्वारा प्रस्तुत शुभ लाभ स्टार्टअप समिट 2026 आज भारत मंडपम में शुरू हुआ। 14 नवंबर तक चलने वाले इस समिट में 300 से अधिक प्रतिभागियों, 50 से अधिक स्टार्टअप्स, 50 फैमिली ऑफिस, 20 से अधिक लाइव स्टार्टअप पिच और 22 एग्जिबिटर स्टॉल के माध्यम से भारत में कारोबार को वित्तपोषित करने, स्थापित करने और विस्तार देने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जा रही है।
समिट का प्रमुख आकर्षण ‘शुभ लाभ पिच रूम’ रहा, जहां संस्थापकों को फैमिली ऑफिस, वेंचर कैपिटल फंड, एंजेल निवेशकों और कॉर्पोरेट निर्णयकर्ताओं के साथ सीधे संवाद का अवसर मिला। कार्यक्रम में ‘फैमिली ऑफिस अब नए वीसी क्यों बन रहे हैं’, ‘महानगरों से आगे भारत’, ‘कॉर्पोरेट वेंचर स्टूडियो के माध्यम से कंपनियां स्टार्टअप्स में निवेश क्यों कर रही हैं’ और ‘सरकार के साथ मिलकर स्टार्टअप्स कैसे आगे बढ़ सकते हैं’ जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों में नीति आयोग से जुड़े प्रतिनिधि भी शामिल हैं।
Favcy अब तक 60 से अधिक वेंचर्स का निर्माण और विकास कर चुका है तथा सफल एग्जिट भी दर्ज किए हैं। इसके प्रमुख कार्यक्रमों में 1to10 Founders Club, 1stCheque, सेक्टर आधारित स्टूडियो और Favcy Selects शामिल हैं। Favcy का मॉडल केवल पूंजी उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यवसायों को संचालन, रणनीति और विकास के स्तर पर सहयोग प्रदान करने पर केंद्रित है। समिट में इस बात पर भी चर्चा हुई कि वेंचर बिल्डिंग पारंपरिक वेंचर कैपिटल और प्राइवेट इक्विटी के पूरक के रूप में कैसे काम कर सकती है।
Favcy Venture Builders के संस्थापक प्रणव चतुर्वेदी ने कहा, “भारत में उद्यमियों और पूंजी की कोई कमी नहीं है। कमी उस बेहतर व्यवस्था की रही है, जो दोनों को प्रभावी तरीके से जोड़ सके। वेंचर बिल्डिंग केवल एक चेक देने तक सीमित नहीं होती, बल्कि व्यवसाय को संचालन क्षमता और विकास के लिए आवश्यक सहयोग भी प्रदान करती है। यह समिट संस्थापकों, फैमिली ऑफिस और उद्यमों को एक मंच पर लाकर इसी दिशा में काम करने का अवसर प्रदान करता है।”
समिट का पहला दिन उद्यमों के निर्माण पर केंद्रित है, जबकि दूसरा दिन, 14 नवंबर, पूंजी और व्यवसाय विस्तार पर केंद्रित रहेगा।
समिट का समापन शुभ लाभ ट्रिलॉजी के पहले अध्याय ‘Chapter 1 शुभ लाभ – कल के करोड़पति’ के ट्रेलर लॉन्च के साथ होगा। अभिनेता अमित साध इस शो के होस्ट हैं और यह JioHotstar पर स्ट्रीम होगा। शो में राजस्व अर्जित कर रहे स्टार्टअप्स और व्यवसायों के संस्थापकों को शामिल किया गया है, जिनमें छोटे शहरों से आने वाले उद्यमी भी शामिल हैं। इसमें निवेशकों की भूमिका केवल शुरुआती निवेश तक सीमित न होकर व्यवसायों को आगे बढ़ाने और विस्तार में सहयोग करने की होगी।
यह समिट ट्रिलॉजी के दूसरे अध्याय के लिए शुरुआती स्तर पर प्रतिभागियों और व्यवसायों के चयन का मंच भी बनेगा।
शो ‘शुभ लाभ Chapter 1 – कल के करोड़पति’: के होस्ट अमित साध ने कहा, “मैं शुभ लाभ, चैप्टर 1 – कल के करोड़पति से जुड़कर बेहद खुश हूँ। फिल्म इंडस्ट्री में कई साल बिताने के बाद, मुझे फिल्म निर्माण और बिज़नेस बनाने के बीच एक दिलचस्प समानता नज़र आती है। दोनों में ही दृढ़ विश्वास, सोच-समझकर जोखिम उठाने की क्षमता और अनिश्चितता से गुज़रते हुए भी एक बड़े विज़न के प्रति प्रतिबद्ध रहने की ज़रूरत होती है। देश भर के उद्यमियों का विज़न और उनकी महत्वाकांक्षा देखना बेहद प्रेरणादायक है, और मुझे खुशी है कि मैं ऐसे मंच का हिस्सा हूँ जो इन उद्यमियों को उनके बिज़नेस को आगे ले जाने के लिए पहचान और मार्गदर्शन देता है।”
About Favcy Venture Builders:
Favcy Venture Builders एक दशक पुराना वेंचर बिल्डिंग संगठन है, जो व्यवस्थित वेंचर निर्माण, संचालन संबंधी सहयोग, एक्सीलरेशन कार्यक्रमों और पूंजी नेटवर्क के माध्यम से व्यवसायों को स्थापित करने, गति देने और विस्तार करने पर केंद्रित है।

