15मई से ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन किया जायेगा शुरू :डा. पंकज सिंह।

डा सतीश मुआल की रिपोर्ट :-

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक शामिल हुए, जिन्होंने खुलकर अपनी समस्याएं और मांगें सामने रखीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनूप शर्मा द्वारा की गई, जहां मंच से ई-रिक्शा चालकों की रोज़मर्रा की चुनौतियों—जैसे परमिट, चालान, पार्किंग और पुलिस की कार्यवाही—पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज यादव ने आश्वाशन ई रिक्शा चालकों को दिया कि 15मई को फिर से पंजीकरण शुरू किया जायेगा, इसमें सभी प्रक्रिया शुरू कि जाएगी।वहीं चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे, और उन्होंने चांदनी चौक मे आ रही समस्या, से भी अवगत कराया।दोनों नेताओं ने चालकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि जल्द ही इन मुद्दों के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार ई-रिक्शा चालकों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी रोज़ी-रोटी से जुड़े हर मुद्दे पर संवेदनशीलता के साथ काम किया जाएगा। वहीं सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भी आश्वासन दिया कि केंद्र और राज्य स्तर पर समन्वय बनाकर इन समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।

कार्यक्रम में मौजूद ई-रिक्शा चालकों ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए सरकार से मांग की कि उनके लिए स्पष्ट नियम, उचित पार्किंग व्यवस्था और अनावश्यक चालानों से राहत सुनिश्चित की जाए। कुल मिलाकर, तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित यह बैठक ई-रिक्शा चालकों के लिए उम्मीद की एक नई किरण लेकर आई है, जहां उनकी आवाज़ सीधे सरकार तक पहुंची।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top