सीवर जाम की समस्या से परेशान अम्बेडकर नगर निवासी,घरों में बीमारियां फैलने की आशंका।

Uncategorized

ब्लॉक BF 8के सामने गहरी सीवर लाइन में आयी खराबी।

दिल्ली जल बोर्ड पानी की लाइन सीवर लाइन से जुड़ने का कर रहा इंतजार?

दक्षिणी दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के कई इलाके सीवर जाम की समस्या से परेशान है घरों में बीमारियां फैलने का डर, वहीं साथ ही पीने के पानी की मुख्य पाइप लाइन में सीवर का गन्दा
पानी जाने की आशंका, कई जगह सीवर युक्त पानी आ भी रहा है,बरसात के मौसम में घरों में पानी भर जाता है,लगातार शिकायतों के बाद भी दिल्ली जल बोर्ड, सीवर की समस्या का हाल ढूंढ़ने में उत्सुक़ नहीं।
अम्बेडकर नगर विधानसभा का मदन गिर वार्ड नम्बर 165 का ब्लाक एफ,जी और एच 1st, ब्लाक के साथ बीएफ, बीजी, और बीएच ब्लाक में लगभग 5000 नागरिक रहते है, आज सभी भयानक सीवर जाम की समस्या से परेशान है।
आरडब्लूए,स्थानीय निवासियों के द्वारा लगातार शिकायतें,विधायक कार्यालय,दिल्ली जल बोर्ड के सीवर कार्यालय में दी जा रही है, अधिशाशी अभियंता, कार्यालय में मिलते नहीं।


लोगों के घरों में सीवर का पानी फेल रहा है आने-जाने, खाने पीने के लिए भी दूसरों के घरों में जाने को मजबूर है।
वहीं, स्थानीय वरिष्ठ अधिकारी का कहना है की पुरे क्षेत्र की गलियों का सीवर लाइन मुख्य लाइन जो बीएच, बीजी, बीएफ ब्लॉक के सामने जा रही है मुख्य लाइन इलाके की सीवर लाइने इसी मुख्य गहरी लाइन से जुडी है, लेकिन मुख्य लाइन में ब्लॉक बीएफ मकान नंबर 8 के सामने बैठ (टूट)गई है,भारी दबाव और पुरानी होने,टूट जाने के कारण सारी लाइनों में समस्या आ गई है, जल्द ही इसे ठीक करने के लिए कार्यवाही की जा रही है।


बता दें, अम्बेडकर नगर में यह लाइने जब दिल्ली जलमल व्ययन संस्थान दिल्ली नगर निगम के आधीन था, सन 1998 में इसे दिल्ली नगर निगम से दिल्ली सरकार के गठन के बाद दिल्ली जल बोर्ड के आधीन कर दिया गया था, तब यहाँ की आबादी कुछ हजार होंगी लेकिन अब आबादी का घनत्व बढ़ जाने के बाद सीवर लाइन पर भारी दबाव पड़ रहा है जिससे आये दिन सीवर जाम की समस्या बनी रहती है। स्थानीय निवासियों का कहना है की पूरी लाइन जगह जगह से टूट गई है,जरूरत है पूरी सीवर लाइनों को बदलने की, इसके लिए विधायक कार्यालय को अवगत कराया गया है,दिल्ली जल बोर्ड फंड की कमी होने की बात करता है,वहीं इस पर राजनीति भी हो रही है, जिस कारण यहां की जनता पिस रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *