भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की पावन यात्रा एवं चित्र स्थापना

Uncategorized

नई दिल्ली : वाल्मीकि मंदिर, शारदा पुरी से भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के पावन चित्र के साथ श्रद्धा एवं भक्तिभाव से यात्रा निकाली गई, जो वैष्णो माता मंदिर, 7 ब्लॉक, रमेश नगर पहुँची। यहाँ भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के पावन चित्र की स्थापना की गई।

इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के राष्ट्रीय समरसता प्रमुख आदरणीय श्री श्याम जी एवं माननीय जिला संघचालक श्री जय प्रकाश जी, श्री नवीन कौशिक जी, श्री सोमनाथ जी, डॉ. शेर सिंह शर्मा जी, श्री रामप्रकाश जी, श्री जितेंद्र जी एवं श्री हितेश वासदेव जी सहित समाज के अनेक प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस शुभ अवसर पर वैष्णो माता मंदिर की पूरी टीम का हम हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।

आप सभी के प्रेम, अपनत्व, आशीर्वाद एवं अमूल्य सहयोग ने इस पावन आयोजन को और भी विशेष बना दिया। आप सभी का स्नेह एवं सहयोग सदैव इसी प्रकार बना रहे, यही माता रानी एवं भगवान महर्षि वाल्मीकि जी से प्रार्थना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *