
नई दिल्ली :ब्रह्मऋषि सेवा समिति के तत्वाधान में 25से 26अक्टूबर तक शिव शक्ति शनि धाम मंदिर मेहरौली गुरुग्राम रोड निकट टोल टेक्स आया नगर में सनातन धर्म,सस्कृति के प्रसार प्रचार भजन कीर्तन महायज्ञ 24घंटे का अखण्ड महा अष्टयाम एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में साधु संतो,श्रद्धालुओं, ने भजन कीर्तन, भंडारे का आनंद लिया।

मंदिर के सेवा दार यजमान नरेन्द्र शर्मा ने बताया कि यह मंदिर वर्षो पुराना है यहां दिल्ली और हरियाणा से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना,पूजा के लिया लगा रहता है।
उन्होंने कहा कि हर शनिवार को अखण्ड शनि पूजा,मंगल वार को हनुमान चालीसा का आयोजन होता है।

अष्टयाम पूजा का आयोजन शरद पूर्णिमा के पवित्र दिन हर वर्ष होता है लगभग पिछले 15वर्षो से लगातार दो दिनों तक चलने वाली विशेष पूजा,भजन कीर्तनऔर भड़ारे में संस्था के सदस्य, विशेष अतिथिगण,समाजिक कार्यकर्ता,बढ़-चढ़ कर भाग लेते है, इस मौके पर विशेष रूप से वेदपाल निगम पार्षद, रमेश अम्बावता उपाध्यक्ष किसान मोर्चा दिल्ली प्रदेश,केसी.त्यागी सीईओ वेलकॉम हॉस्पिटल, वीरेंद्र शर्मा मेहरौली जिला अध्यक्ष कांग्रेस,अन्य और संस्था के पदाधिकारी मुकेश कुमार,अलोक कुमार, अमरेंद्र शर्मा, शशि भारद्वाज, संतोष कुमार, गौरव कुमार, रजनीश कुमार, गजेंद्र कुमार व सभी सदस्यों ने सहयोग किया।

