
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को बेहतर और निर्बाध बनाने के लिए मेरी मांग पर माननीय ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी ने ढेबरूआ में 132 केवी तथा तुलसियापुर में 33 केवी के नए विद्युत उपकेंद्र (सब स्टेशन) स्थापित किए जाने की तत्काल स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कराने का भरोसा भी दिया है।
इसी महत्वपूर्ण मांग को लेकर आज मैंने उत्तर प्रदेश के माननीय ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा और उन्हें क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति से जुड़ी गंभीर समस्याओं से अवगत कराया।
मैंने माननीय मंत्री जी को बताया कि वर्तमान में बेलहवा से होने वाली विद्युत आपूर्ति क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। बेलहवा की दूरी लगभग 40 किलोमीटर होने के कारण किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी या फॉल्ट होने पर उसका व्यापक प्रभाव पूरे नेपाल सीमा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पर पड़ता है।
क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण समस्या को देखते हुए माननीय ऊर्जा मंत्री जी ने मेरी मांग को गंभीरता से लेते हुए ढेबरूआ में 132 केवी और तुलसियापुर में 33 केवी के नए विद्युत उपकेंद्रों की तत्काल स्वीकृति प्रदान की है।
इन दोनों विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की क्षमता बढ़ेगी, फॉल्ट की स्थिति में आपूर्ति व्यवस्था अधिक मजबूत होगी तथा शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण पहल के लिए माननीय ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
इस अवसर पर मेरे साथ क्षेत्र के सम्मानित साथी एवं भाजपा गोरखपुर व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रदीप कमलापुरी जी भी उपस्थित रहे।
शोहरतगढ़ के विकास और क्षेत्रवासियों की सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत।

