शिवाजी स्टेडियम में प्रतिष्ठित बिज़नेस सेंटर के साथ न्यूक्लियस का विस्तार

Uncategorized

नई दिल्ली, 14 जुलाई, 2026: न्यूक्लियस ऑफिस सॉल्यूशंस लिमिटेड ने नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित शिवाजी स्टेडियम में एक प्रतिष्ठित बिज़नेस सेंटर की शुरुआत के साथ अपने मैनेज्ड वर्कस्पेस पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। यह विस्तार भारत के सबसे प्रमुख वाणिज्यिक क्षेत्रों में से एक में कंपनी की उपस्थिति को और सुदृढ़ करता है। लगभग 50,000 वर्ग फुट में फैला यह नया बिज़नेस सेंटर ऐसे पेशेवर रूप से प्रबंधित कार्यस्थलों के विकास पर कंपनी के निरंतर फोकस को दर्शाता है, जो व्यावसायिक महत्स्, उत्कृष्ट कनेक्टिविटी और दीर्घकालिक कारोबारी संभावनाओं का समन्ध्य प्रस्तुत करते हैं। यह विस्तार ऐसे समय में हुआ है जब मध्य दिल्ली प्रतिष्ठित व्यावसायिक पतों, मजबूत अवसंरचना और उत्कृष्ट पहुंच सुविधाओं की तलाश करने वाले संगठनों को लगातार आकर्षित कर रही है। कनॉट प्लेस देश के सबसे स्थापित वाणिज्यिक केंद्रों में से एक है, जहां बहुराष्ट्रीय कंपनियां, वित्तीय संस्थान, कंसल्टिंग फर्म, विधिक संस्थान, सरकारी संगठन और पेशेवर सेवा प्रदाता कार्यरत हैं। इसकी रणनीतिक स्थिति और विकसित कारोबारी पारिस्थितिकी तंत्र इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अपनी उपस्थिति स्थापित या विस्तारित करने वाली कंपनियों के लिए पसंदीदा गंतव्यों में शामिल करते हैं।

शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्ट्रेशन पर स्थित यह बिज़नेस सेंटर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन से सीधे जुड़ा हुआ है, जिससे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित होती है। यह स्थान संगठनों को मध्य दिल्ली के केंद्र में संचालन करने के साथ-साथ कर्मचारियों, ग्राहकों और व्यावसायिक साझेदारों के लिए सुविधाजनक आवागमन की सुविधा प्रदान करता है।

विभिन्न आकार के व्यवसायों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किए गए इस नए सेंटर में को-वर्किंग डेस्क, निजी केबिन, मैनेज्ड ऑफिस सुइट्स, एंटरप्राइज वर्कस्पेस, मीटिंग रूम, बोर्डरूम तथा अनुकूलित कार्यालय समाधान उपलब्ध हैं। मध्य दिल्ली के केंद्र में स्थित यह सुविधा एंटरप्राइज-स्तरीय अवसंरचना और पेशेवर प्रबंधन का संयोजन प्रस्तुत करती है, जिससे संगठन राजधानी के सबसे प्रतिष्ठित व्यावसायिक पतों में से एक से अपने संचालन का कुशलतापूर्वक विस्तार कर सकते हैं।

इस लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए न्यूक्लियस ऑफिस सॉल्यूशंस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय सिंघल ने कहा, “कनॉट प्लेस हमेशा से भारत के सबसे प्रभावशाली व्यावसायिक क्षेत्रों में से एक रहा है, जहां विभिन्न क्षेत्रों के व्यवसाय एक मजबूत और स्थापित कॉर्पोरेट इकोसिस्ट्म के अंतर्गत कार्य करते हैं। शिवाजी स्टेडियम में हमारे नए बिज़नेस सेंटर का शुभारंभ उन प्रमुख व्यावसायिक स्थलों में विस्तार करने की हमारी रणनीति का हिस्सा है, जहां पहुंच, कनेक्टिविटी और व्यावसायिक प्रासंगिकता संगठनों के लिए दीर्घकालिक

मूल्य का निर्माण करती है। हमारा मानना है कि भविष्य के कार्यस्थल समाधान ऐसे रणनीतिक स्थानों से परिभाषित होंगे, जो व्यवसायों को अधिक कुशलता से संचालित होने और सतत विकास को बढ़ावा देने में सक्षम बनाते हैं।”

शिवाजी स्टेडियम बिज़नेस सेंटर, भारत के प्रमुख वाणिज्यिक केंद्रों में कंपनी की उपस्थिति को मजबूत करने की न्यूक्लियस की सतत विस्तार रणनीति का हिस्सा है। यह कंपनी की लचीले और मैनेज्ड वर्कस्पेस की बढ़ती मांग को पूरा करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

शिवाजी स्टेडियम सेंटर की शुरुआत के साथ न्यूक्लियस ने भारत के सबसे तेजी से बढ़ते को-वर्किंग और मैनेज्ड ऑफिस

प्रदाताओं में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है। वर्तमान में कंपनी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, बेंगलुरु (कोरमंगला) और नोएडा सेक्टर-144 में प्रीमियम और सुलभ कार्यस्थल संचालित कर रही है, जहां स्टार्टअप्स, एमएसएमई, क्रिएटर्स उद्यमों को सेवाएं प्रदान की जाती हैं।

कंपनी के पोर्टफोलियो में को-वर्किंग डेस्क, निजी केबिन, मीटिंग रूम, वर्चुअल ऑफिस और विस्तार योग्स मैनेज समाधान शामिल हैं। इनमें 500 से अधिक सीटों की क्षमता वाले एंटरप्राइज वर्कस्पेस भी उपलब्ध हैं। मजबूत पा मॉडल, उच्च ऑक्यूपेंसी दर और उत्कृष्ट सेवा गुणवत्ता पर फोकस के साथ न्यूक्लियस लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है तथा ऐसे लचीले कार्यस्थल विकसित कर रहा है जो व्यवसायों को सहयोग, विकास और आत्मविश्वास के साथ विस्तार करने में सक्षम बनाते हैं।

न्यूक्लियस ऑफिस सॉल्यूशंस लिमिटेड के बारे में

न्यूक्लियस ऑफिस सॉल्यूशंस लिमिटेड भारत के प्रमुख वाणिज्यिक गंतव्यों में पेशेवर रूप से प्रबंधित बिज़नेस सेंटरों का एक मजबूत नेटवर्क विकसित कर रही है। रणनीतिक स्थानों, एंटरप्राइज-स्मीय अवसंरचना और परिचालन उत्कृष्टता के संयोजन के माध्यम से कंपनी आधुनिक व्यवसायों की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप लचीले कार्यस्थल समाधान उपलब्ध कराती है। अधिक जानकारी के लिए देखें: https://www.nukleus.work/

:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *