
MCD कंट्रोल रूम नंबर 26522700पर दो बार शिकायते करने के बाद भी निर्माण कार्य जारी,,,,,?
दक्षिणी दिल्ली : दिल्ली नगर निगम मे भ्र्ष्टाचार चरम सीमा पर है यह जग जाहिर है, शिकायतें कितनी भी कर लो केवल खानापूर्ति कर इतिश्री कर लिए जाती है वही, अपनी जेब भरी और होने दो नियमो का खुले आम उलंघन, इसमें जब कोई घटना घट जाये फिर जाँच का विषय बन जाता है और अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से बचते है।
ऐसा ही मामला है दक्षिणी दिल्ली के वार्ड नंबर 165 के मदन गीर वार्ड के DDA फ्लेटस गली नंबर 18/ 512 का, यहां कई महीनों से भवन निर्माण कार्य चल रहा है, यह भी जाँच का विषय है कि निर्माण कार्य कि परमिशन है या नहीं,वही खुले आम हो रहे निर्माण कार्यों मे मान्य सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट, NGT के आदेशों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है,।

(18/512DDA फ्लैट्स मदन गीर, मे हो रहा निर्माण कार्य )
बता दें कि खुले आम हो रहे निर्माण कार्य कि शिकायतMCD कंट्रोल रूम नंबर 26522700पर दिनांक 11जुलाई 2026को शिकायत दी कि 18/512 DDA फ्लेटस मे होने वाले निर्माण कार्य मे किसी प्रकार का शेड या ग्रीन तिरपाल नहीं लगाया है, नियमानुसार किसी भी निर्माण कार्य स्थल को पूरी तरह ढांक कर टिन शेड या तिरपाल लगाकर किया जाना चाहिए, और निर्माण समाग्री को भी नियमित पानी छोड़कना होगा या उसे भी ढांक कर रखना होगा, लेकिन दिनांक 16जुलाई को सुबह पुनः जानकारी निगम के कंट्रोल नम्बर पर दी गयी कि अभी तक कोई कार्यवाही यहां नहीं हुई और खुले आम निर्माण कार्य सभी नियम कानून तक पर रख किया जा रहा है।
ऐसे निर्माण कार्यों पर कई बार भयंकर दुर्घटनाये भी हो गयी है, निर्माण कार्य के एक और मुख्य मार्ग है यहां रोजाना सेकड़ो लोगो का आवा गमन होता है कभी भी दुर्घटना घटने का अंदेशा बना हुआ है।
निगम का स्थानीय विभाग केवल खानापूर्ति कर, बिना कोई कार्यवाही कर चला गया।
अभी भी बिना किसी शेड या तिरपाल लगाए निर्माण कार्य जारी है, कब जागेगा MCD प्रशासन या कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है।

