विश्व हिन्दू परिषद के सहयोग से लगा नेहरू प्लेस मार्किट में ब्लड डोनेशन कैम्प।

बंसी लाल रिपोर्ट :-

विश्व हिन्दू परिषद ने लगया नेहरू प्लेस मार्किट के साथ मिलकर ब्लड डोनेशन कैम्प।

 नई  दिल्ली :नेहरू प्लेस  कोम्प्यूटर मार्किट एसोसिएशन के साथ मिल कर  विश्व हिन्दू परिषद की तरफ से एक ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया, जिसमें 110 यूनिट ब्लड इकट्ठा हुआ डोनर काफ़ी खुश थे कि उनका रक्त किसी जरूरत मंदो को दिया जायेगा, जिससे उसकी जिंदगी बच सकती है जिन्हे ज्यादा जरूरत है। 

राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व हिन्दू परिषद विनोद बंसल, राधा कृष्णा, विभाग मंत्री,श्याम सुन्दर भटिया जिला मंत्री पूनम गोस्वामी,उपाध्यक्ष आल दिल्ली कंप्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन राष्ट्रीय सचिव स्वर्ण सिंह, वाईस प्रेजिडेंट केएस ओसवाल, महेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष जिला कालकाजी ने बताया ब्लड डोनेशन कैंप में विशेष रूप से सहयोग किया।
बिनोद बंसल प्रवक्ता ने कहा कि परिषद के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ भाग लियासाथ नेहरू प्लेस की पूरी मार्किट वालों ने, इस ब्लड डोनेशन अभियान मे भाग लेकर उन जरूरत मंदो की मदद की है जिनकी खून की कमी के कारण उनका जीवन अंधकारमय हो जाता है, हमको अपने सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन करना चाहिए।
अध्यक्ष कालकाजी महेन्द्र अग्रवाल ने बताया की अच्छे काम की सभी को सरहाना करनी चाहिए आज जितने भी ब्लड डोनेशन रहें सभी ने समाज के लिए एक महत्व पूर्ण कार्य किया है, वही दिल्ली पुलिस का भी विशेष सहयोग रहा ऐसीपी, एसएचओ,बीट अफसर कालकाजी थाना के सभी पुलिस वालों ने मिलकर विशेष सहयोग किया,डीडीए,के चीफ इंजीनियर श्री मीणा, ए ई रोहित अतुल जैन का मुख्य रूप से आभार रहा जिन्होंने अपना सहयोग दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top