विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली पुलिस ने सभी जिलों और इकाइयों में चलाया वृहत वृक्षारोपण अभियान।

बंसी lal के साथ कुलवंत कौर की रिपोर्ट।

विश्व पर्यावरण दिवस पर दिल्ली पुलिस आयुक्त ने पुलिस मुख्यालय मे वृक्षरोपण किया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिल्ली पुलिस ने पर्यावरणीय स्थिरता और हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी जिलों और इकाइयों में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया।

इस अभियान का नेतृत्व दिल्ली के पुलिस आयुक्त श्री सतीश गोलचा, आईपीएस ने किया, जिन्होंने पुलिस मुख्यालय, दिल्ली में पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस पहल में शामिल होते हुए श्री राजेश खुराना, आईपीएस, विशेष आयुक्त/पी एंड एफडी; सुश्री गरिमा भटनागर, आईपीएस, विशेष आयुक्त/ईओडब्ल्यू; श्री डेविड लालरिनसांगा, विशेष आयुक्त/ऑपरेशन्स; श्री देवेश चंद्र श्रीवास्तव, विशेष आयुक्त/एल एंड ओ (जोन-I) और दिल्ली के पुलिस आयुक्त के ओएसडी श्री संजय कुमार जैन, आईपीएस ने भी इस अवसर पर पौधे लगाए।

वृक्षारोपण अभियान के दौरान उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों में श्री रॉबिन हिबू, आईपीएस, विशेष आयुक्त/एचआरडी; श्री मनीष कुमार अग्रवाल, आईपीएस, विशेष आयुक्त/ट्रैफिक; श्री संजय त्यागी, आईपीएस, संयुक्त आयुक्त/ट्रैफिक; सुश्री विजयंता गोयल आर्या, आईपीएस, अतिरिक्त आयुक्त/ट्रैफिक; श्री आलाप पटेल, डीसीपी/जीए और श्री एस.के. सिंह, डीसीपी/ट्रैफिक शामिल थे।

विश्व पर्यावरण दिवस दिल्ली पुलिस के सभी जिलों और इकाइयों में व्यापक रूप से मनाया गया। वृक्षारोपण गतिविधियाँ आयोजित की गईं, और वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधे लगाए, हरियाली को बढ़ावा दिया और नागरिकों के बीच पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाई

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top