विपक्ष की आवाज़ को और अधिक प्रभावी बनाएगी तथा जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी —श्री देवेन्द्र यादव

Uncategorized

नई दिल्ली, 29 जून –दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता श्री मल्लिकार्जुन खरगे को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि श्री मल्लिकार्जुन खरगे का लंबा सार्वजनिक जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और आम जनता के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष का प्रतीक रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति विपक्ष की आवाज़ को और अधिक प्रभावी बनाएगी तथा जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

श्री मल्लिकार्जुन खरगे ने शपथ लेने के बाद बुद्ध मंदिर, नियर बिरला मंदिर, नई दिल्ली में जाकर पूजा अर्चना की । इस अवसर पर अ0भा0क0कमेटी के सचिव दिल्ली के सह प्रभारी श्री दानिश अबरार, महासचिव संगठन एवं पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज,  
पूर्व. मंत्री डॉ नरेंद्र नाथ, डॉ. योगानंद शास्त्री, श्री जगजीवन शर्मा उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष श्री महिंदर भास्कर ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ़ से श्री मल्लिकार्जुन खरगे का अभिनंदन किया ।

श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि श्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक जमीनी कार्यकर्ता के रूप में की और पांच दशकों से अधिक समय तक जनता की सेवा करते हुए कांग्रेस संगठन तथा देश की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वे कई बार कर्नाटक विधानसभा के सदस्य रहे, राज्य सरकार में मंत्री के रूप में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी निभाई तथा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे।

श्री देवेन्द्र यादव आगे कहा कि श्री खड़गे लंबे समय तक लोकसभा के सदस्य रहे, केंद्र सरकार में रेल मंत्री और श्रम एवं रोजगार मंत्री के रूप में कार्य किया तथा लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता की जिम्मेदारी भी निभाई। वर्तमान में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में संविधान, लोकतंत्र और जनता के हितों के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *