
रिटायर्ड पर्सन्स वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.), किर्ति नगर द्वारा बैसाखी के पावन अवसर पर रविवार को विमल खुराना पार्क, किर्ति नगर में भव्य बैसाखी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विक्रम शर्मा ने किया, जिनके प्रयासों से यह आयोजन विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित किया गया।
इस रंगारंग कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों बुजुर्गों एवं स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसके अलावा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के चेयरमैन श्री प्रजापति तथा अतिथि-विशेष के रूप में भाजपा कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही श्री भारत भूषण मदान, डॉ आर एन कालरा, चेयरमैन, कालरा हॉस्पिटल, बावा ज्वेलर्स मैनेजिंग डॉयरेक्ट गौरव बाबा, धवन ज्वैलर्स मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेंद्र धवन भी विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण पंजाबी अकादमी द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक संगीतमय कार्यक्रम रहा, जिसमें पारंपरिक पंजाबी गीतों और भांगड़ा-गिद्धा नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नृत्य के माध्यम से अपनी खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर स्वादिष्ट भोजन की भी उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी, जिसका सभी ने आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव का माहौल बना रहा और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मीडिया संस्थानों द्वारा कवरेज की गई तथा कई प्रमुख अतिथियों की मीडिया बाइट्स भी ली गईं, जो जल्द ही यूट्यूब एवं अन्य प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित होंगी।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों—श्री विक्रम शर्मा (अध्यक्ष), श्री रमेश भारिजा, श्रीमती मंजू ढींगरा, श्रीमती वीना ओबेरॉय, श्री वीरेंद्र कुमार अरोड़ा, श्री परवीन कुमार, श्री राजेंद्र बुढ़िराजा एवं श्री बलजीत सिंह—ने इस सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया।
अंत में, आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

