
मेहंदी पुर बाला जी के दर्शन करने से होती हैं मनोकामना पूरी डा. अनिल गुप्ता ।
दक्षिणी दिल्ली : आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के माध्यम से 11,दिसंबर 2025को बस द्वारा फ्री राजस्थान मेहंदीपुर बाला जी के दर्शन हेतु आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के सौजन्य से भक्तों का दल यात्रियों के लिए रवाना हुआ वहीं12 दिसंबर को वापसी होगा। आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व विख्यात समाज सेवी डा.अनिल गुप्ता के माध्यम से हो रही यह यात्रा पूर्णतः मुफ्त होती है जितने भी श्रद्धांलू जाते है, उनके आने-जाने के साथ खाने-पीने धर्मशाला मे रहने की व्यवस्था भी संस्था के माध्यम से होती है। बता दे की समाज सेवी डा.अनिल गुप्ता,आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के माध्यम से बुजुर्गो, गरीबों क़ो महीने मे एक बार विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु बस या रेल के द्वारा श्रद्धांलुओं क़ो भेजते है, साथ हीं खान-पान का भी विशेष प्रबंध संस्था की ओर से किया जाता है।
आदित्य केयर एंड एजुकेशन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विख्यात समाज सेवी डा. अनिल गुप्ता का कहना है हम श्रद्धांलुओं को हरिद्वार, शनि सिंगनापुर, माता वैष्णोदेवी,शिर्डी चिंतपूर्णी, कुरुक्षेत्र,वृन्दावान,गोवर्धन धाम,अन्य पवित्र स्थानों,गंगा स्नान कर अपने परिवार क़ी मंगल कामना के लिए जाते उनको सहयोग देते हैं। पूजन करतें हैं,उनको मन की शांति मिलती हैं, उन्होने बताया कि धार्मिक यात्रा में खास कर बुजुर्गों को प्राथमिकता देते हैं,चाहा कर भी कई परिवार के लोग अपने बुजुर्गो क़ो धार्मिक यात्राएं नहीं करवा पाते है, ऐसे मे हमारी संस्था उनके लिये एक माध्यम मात्र है,डा.गुप्ता जी ने,कहा कि अभी तक लाखों भक्तों को कई धार्मिक स्थलों की मुफ्त यात्रा करवा चुके हैं और लगातार जारी हैं आगे कई महीनों तक यात्रियों को इंतजार करना होता हैं भारी संख्या मे लोग अपना रजिस्ट्रेशन पुष्प विहार कार्यालय आकर करवाते हैं।
बता दे,विख्यात् समाजसेवी डा. अनिल गुप्ता आदित्य केयर एन्ड एजुकेशन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गत कई वर्षो से समाज के हर वर्ग के लिये सेवा भाव से कार्य कर रहे है, गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा,विधवाओ को सम्मान आदि सेवा देते रहते हैं।
