माय भारत दक्षिण पूर्वी दिल्ली द्वारा दो दिवसीय जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

Uncategorized

मेरा युवा भारत दक्षिण पूर्वी दिल्ली, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ,भारत सरकार द्वारा दिनांक 1 से 2 फरवरी 2026 तक दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

यह प्रतियोगिता दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के ओखला फेस 1, मुल्ला पार्क नई दिल्ली में किया गया। चिरंजीलाल शिक्षा समिति ने अपनी सहभागिता दिखाते हुई खेल प्रतियोगिता को सफल बनाया तथा खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में पुरुष और महिला वर्ग में कबड्डी, खो खो , 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया।

विजेताओं को मुख्य अतिथि विधायक श्री सहीराम पहलवान जी तथा विशिष्ट अतिथि श्री राजेंद्र छाबड़ा जी एवं अतिथि श्री अश्वनी जी के कर कमलौं द्वारा पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है भावेश कुमार जी ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया तथा सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *