डा. सतीश कुमार मुआल की रिपोर्ट :

नांगलोई थाने में थानाध्यक्ष ने फेराया तिरंगा,स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ का लिया भाग.
पुरे थाना स्टॉफ ने भी आन-बान-शान से तिरंगा झंडे को सलामी पेश की।

बाहरी दिल्ली : आउटर दिल्ली के नांगलोई थाने मे आयुक्त महोदय के दिशा निर्देशों पर थाना परिसर मे सभी स्टॉफ के साथ मिलकर आज 15अगस्त 2026,देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर थानाध्यक्ष पवन कुमार तोमर ने ध्वजा रोहण किया व वन्देमातरम राष्ट्रीय गान और आज़ादी में हर तरह से क़ुरबानी देने वालों को याद करने के लिए प्रोग्राम का आयोजन किया गया, थानाध्यक्ष तोमर ने क्षेत्र मे युवाओं को नशे से दूर रहने और शांति बनाये रखने के साथ ही स्थानीय निवासियों को अपनी समस्याओं के लिए हर समय थाने के स्टॉफ की मौजूदगी रहने और जल्द समाधान का आश्वाशन भी दिया।

इस मौके पर काफ़ी संख्या मे स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी को मिठाई खिला कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए, जनता को पुलिस की आँख, और कान बने रहना चाहिए कहा,
उन्होंने कहा कि देश के विकास,अमन, शांति और एकता को मज़बूत करने की ज़िम्मेदारी हम सभी देश वासियों की है
कदम से क़दम मिलाकर साथ चले यह शपथ दिलाई गई।

