
गुरुग्राम में अपने पहले स्टोर के महज़ दो महीने बाद, इस फूड रिटेल ब्रांड ने ग्राहकों के शानदार रिस्पॉन्स के दम पर वित्त वर्ष 2028 (FY28) तक दिल्ली-एनसीआर में 12-15 स्टोर्स खोलने का रखा लक्ष्य
गुरुग्राम, 18th सितंबर 2026: गुरुग्राम में अपने पहले फ्लैगशिप स्टोर की शुरुआत के महज़ दो महीने बाद, एलिक्सिर फूड्स (Elixiir Foods) के फ्रेश और गॉरमे फूड रिटेल ब्रांड फ्रेशटेरा (Fresh Terra) ने गुरुग्राम के एलान एपिक (Elan Epic) में अपना दूसरा स्टोर खोलने की घोषणा की है। यह दिल्ली-एनसीआर में ब्रांड के तय विस्तार की दिशा में एक अहम कदम है।
यह दूसरा स्टोर ऐसे समय में खुल रहा है जब फ्रेशटेरा को अपने पहले स्टोर पर ग्राहकों की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है, जहाँ ब्रांड के प्राइवेट-लेबल प्रोडक्ट्स की हिस्सेदारी कुल बिक्री में 55% से अधिक रही है। यह शुरुआती रुझान कंपनी को उपभोक्ताओं की प्राथमिकताओं, प्रोडक्ट कैटेगरीज़ और फूड रिटेल में प्रत्यक्ष अनुभव की भूमिका को समझने में मदद कर रहा है। इसी के आधार पर कंपनी अन्य प्रमुख शहरी बाजारों में कदम रखने से पहले, FY28 तक दिल्ली-एनसीआर में 12-15 स्टोर्स का नेटवर्क तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
अरविंद मेदीरत्ता (संस्थापक) और अंबुज नारायण (सह-संस्थापक) द्वारा शुरू की गई एलिक्सिर फूड्स, फ्रेशटेरा को संगठित रिटेल में ‘फूड-फ़र्स्ट’ (भोजन को प्राथमिकता देने वाले) विज़न के साथ आगे बढ़ा रही है, जिसके केंद्र में ताज़गी, शुद्धता, पारदर्शिता और गुणवत्ता है। पारंपरिक ग्रॉसरी फॉर्मेट्स के उलट जो मुख्य रूप से केवल लेन-देन पर ध्यान देते हैं, फ्रेशटेरा भोजन की असली थाली को अपनी पेशकश के केंद्र में रखता है; जहाँ ताज़ा फल-सब्जियों, मीट व प्रोटीन, डेयरी, अनाज-दालें और रोज़मर्रा की खाद्य ज़रूरतें एक ही छत के नीचे उपलब्ध होती हैं।

ब्रांड ने बहुत कम समय में 5,000 से अधिक वफ़ादार ग्राहकों का एक मजबूत समुदाय तैयार कर लिया है, जहाँ रिपीट खरीदारी (बार-बार आने वाले ग्राहक) की दर बेहद ऊंची है। यह इसके प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता और बेहतरीन कस्टमर एक्सपीरियंस को दर्शाता है। ब्रांड की प्राइवेट लेबल रेंज को ग्राहकों ने हाथों-हाथ लिया है, विशेष रूप से देसी घी, कोल्ड-प्रेस्ड (कच्ची घानी) तेल, खपली आटा, विदेशी ड्राई फ्रूट्स व नट्स, और स्नैक्स बेस्टसेलर बनकर उभरे हैं। फ्रेशटेरा का एवरेज ऑर्डर वैल्यू (AOV) केवल ऐप पर चलने वाले ग्रॉसरी प्लेटफॉर्म्स की तुलना में लगभग दोगुना है, जो ग्राहकों के बड़े बास्केट साइज़ और ब्रांड के साथ गहरे जुड़ाव को प्रमाणित करता है।
अपने पहले गुरुग्राम स्टोर में, फ्रेशटेरा ने एक ऐसा माहौल तैयार किया है जहाँ भोजन की खरीदारी खुद एक जीवंत अनुभव बन जाती है। ग्राहक अपनी आँखों के सामने चक्की से ताज़ा आटा पिसते, ताज़ा मसाले कुटते और कोल्ड-प्रेस्ड तेल निकलते देख सकते हैं। इसके साथ ही, स्टोर में मौजूद कैफ़े में शेफ़ द्वारा तैयार ताज़ा भोजन और रेडी-टू-ईट विकल्प उपलब्ध हैं, जो स्टोर की ही ताज़ा सामग्रियों से बनाए जाते हैं। यह अनुभव उपभोक्ताओं को यह स्पष्ट रूप से देखने का भरोसा देता है कि वे क्या खरीद रहे हैं और उसे कैसे तैयार किया जा रहा है। यही स्टोर में ताज़ा तैयार उत्पाद फ्रेशटेरा के ऑनलाइन ऐप के ज़रिए सावधानीपूर्वक पैक करके सीथे ग्राहकों के घर तक भी पहुँचाए जाते हैं।
फ्रेशटेरा का मॉडल फ़िज़िकल स्टोर को होम डिलीवरी से एक बेहद सरल व्यवस्था के ज़रिए जोड़ता हैः जो स्टोर में बिल्कुल ताज़ा तैयार होता है, वही उसी स्टोर से ग्राहक के घर डिलीवर किया जा सकता है। ताज़ा पिसा आटा, ताज़ा कोल्ड-प्रेस्ड तेल और ताज़ा कुटे मसाले स्टोर में ही तैयार किए जाते हैं, सावधानी से पैक होते हैं और सीधे ग्राहकों के दरवाजे तक पहुँचते हैं। यह स्टोर में भोजन की शुद्धता को प्रत्यक्ष अनुभव करने और घर बैठे उसे मॅगाने की सुविधा का बेहतरीन संगम पेश करता है।
फ्रेशटेरा का यह दूसरा स्टोर कंपनी की उस रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत बड़े पैमाने पर विस्तार करने से पहले ‘फूड-फ़र्स्ट’ रिटेल मॉडल को पूरी तरह सिद्ध किया जा रहा है। पहले स्टोर से मिले अनुभव जैसे ग्राहकों की पसंद, प्राइवेट लेबल को अपनाना और इन-स्टोर अनुभवों की भूमिका ब्रांड के अगले चरण के विस्तार को आकार देंगे।
कंपनी क्लस्टर-आधारित (cluster-led) मॉडल के ज़रिए अपना रिटेल नेटवर्क तैयार कर रही है, जिसे फ़ार्म-टू-स्टोर प्रोक्योरमेंट और तकनीक-सक्षम सप्लाई चेन का पूरा सहयोग प्राप्त है। इसका डिलीवरी ऐप स्टोर के इस अनोखे अनुभव को ग्राहकों के घरों तक पहुँचाता है, जहाँ हर चीज़ ताज़गी, गुणवत्ता और पारदर्शिता के इर्द-गिर्द केंद्रित रहती है।
एलिक्सिर फूड्स के संस्थापक, अरविंद मेदीरत्ता ने कहाः
“हमारे पहले स्टोर को मिले रिस्पॉन्स ने हमें गहराई से समझाया है कि आधुनिक उपभोक्ता अपने फूड-शॉपिंग अनुभव से वास्तव में क्या चाहते हैं। हम देख रहे हैं कि जब ताज़गी, गुणवत्ता और पारदर्शिता आँखों के सामने दिखाई देती है, तो ग्राहक भोजन के साथ कहीं अधिक गहरा जुड़ाव महसूस करते हैं। हमारे लाइव थिएटर रूम अनुभव, गिल्ट-फ्री प्राइवेट लेबल स्नैक्स और मीट व पोल्ट्री सेक्शन हमारे सबसे बड़े सेलर्स बनकर उभरे हैं और ग्राहकों को बार-बार खींच रहे हैं। हमारे ऐप पर एवरेज ऑर्डर वैल्यू अन्य ऐप-ओनली प्लेयर्स की तुलना में 60-70% अधिक है, जो हमारी फूड-फ़र्स्ट पेशकश की व्यापकता को दर्शाती है। एलान एपिक में अपने दूसरे स्टोर के साथ, हम अपने पहले स्टोर से मिले अनुभवों को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारा उद्देश्य एक ऐसा फूड-फ़र्स्ट रिटेल प्लेटफ़ॉर्म तैयार करना है जो ताजे फल-सब्जियों, प्रोटीन, डेयरी, स्टेपल्स और रोज़मर्रा की खाद्य ज़रूरतों को एक साथ लाए वह भी ‘Five Star Quality @ WOW Prices’ के वादे के साथ।”
एलिक्सिर फूड्स के सह-संस्थापक, अंबुज नारायण ने कहाः
“जैसे-जैसे हम फ्रेशटेरा का विस्तार कर रहे हैं, हम ताज़गी, गुणवत्ता और भरोसे के बुनियादी सिद्धांतों पर मजबूती से टिके हुए हैं। साथ ही, बेहतर यूनिट इकोनॉमिक्स पर पूरा ध्यान देते हुए एक-एक स्टोर करके आगे बढ़ रहे हैं। प्रत्येक स्टोर को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि वह ‘फूड-फ़र्स्ट’ रिटेल अनुभव को तकनीक और हमारे ओमनीचैनल क्षमताओं के साथ जोड़े, ताकि ग्राहक स्टोर में आकर भी उत्पादों को देख-परख सकें और घर बैठे भी उसी रेंज को मँगा सकें। इस पूरी व्यवस्था के केंद्र में खुद भोजन और उसके इर्द-गिर्द बनाया गया बेहतरीन अनुभव है।”
दूसरे स्टोर की शुरुआत के साथ, फ्रेशटेरा दिल्ली-एनसीआर में अपना विस्तार जारी रखेगा अं स्थापित करने की योजना पर काम करेगा। अन्य प्रमुख शहरी बाज़ारों में प्रवेश करने से पहले उपस्थिति दर्ज कराने पर ध्यान केंद्रित करेगी।

