
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार भैरा एनक्लेव स्थित डीडीए पार्क निकट रेडीसन होटल रामलीला मैदान में प्रभु श्रीराम लीला महोत्सव में आज मंगलवार को अहिल्या उद्धार , प्रभु श्रीराम द्वारा धनुष तोडना व सीता स्वयंवर तथा लक्ष्मण परशुराम संवाद तक की लीला का मंचन किया गया । सीता स्वयंवर के दृश्य देखकर मैदान में मौजूद दर्शक काफ़ी भावविभोर व मंत्रमुग्ध नज़र आए।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लीला का अवलोकन करने ज़रूर आयेंगी यह आश्वासन मुख्यमंत्री ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को दिया।यह जानकारी
कमेटी के अध्यक्ष भारत भूषण दुआ व महामंत्री अश्वनी बागड़ी ने दी।
रामलीला कमेटी के चेयरमैन योगेश शर्मा टीटू व कोषाध्यक्ष नरेश राघव के अनुसार आज श्री राजा जनक के दरबार में सीता स्वयंवर का निमंत्रण , अहिल्या उद्धार पुष्पवाटिका में सीताजी का भ्रमण तथा सीता स्वयंवर व लक्ष्मण परशुराम संवाद तक की लीला का मंचन किया गया । आज जाने माने समाजसेवी एवं रामलीला के मुख्य प्रेरणास्रोत नरेश कुमार ऐरन व सुभाष गुप्ता सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मंच पूजन एवं श्री गणेश पूजन किया गया ।
प्रभु श्रीराम व माता सीता के अभिनय को लोगों ने काफ़ी सराहा ।
रामलीला कमेटी के आशीष खंडेलवाल व ललित मुटरेजा के अनुसार आगामी 20 अक्टूबर को मनाये जाने वाले भव्य दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही है इस महोत्सव में रावण , कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा व भव्य आतिशबाज़ी की जाएगी ।

