दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए भव्य सिविल सेवा मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

Uncategorized

श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय में एसपीएमसी (डीयू) एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा उन्नयन: द सिविल सोसाइटी, एसपीएमसी (डब्ल्यू), राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस), एसपीएमसी (डब्ल्यू) तथा नेक्स्ट आईएएस के सहयोग से “सिविल सर्विसेज : अ ड्रीम अनलॉक्ड” के द्वितीय संस्करण का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वन्दे मातरम् के सामूहिक गायन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसने ज्ञान, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा की प्रेरणादायी भावना का संचार किया। यह आयोजन विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा क्योंकि वर्ष 2026 महान शिक्षाविद् एवं राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती तथा वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने का ऐतिहासिक वर्ष है।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) नीलम गोयल ने उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 की AIR रैंक होल्डर सुश्री युक्ति चौहान तथा NEXT IAS के श्री आशीष पुरूषोत्तम ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी, रणनीति एवं चुनौतियों से संबंधित महत्वपूर्ण अनुभव साझा किए। इसके पश्चात विद्यार्थियों के साथ एक सार्थक प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का समन्वय एलुमनाई कमेटी के संयोजक डॉ. मनीष कुमार सिंह एवं सह-संयोजक सुश्री मंजू सिंह ने किया। उनके समर्पित प्रयासों एवं प्रभावी समन्वय ने कार्यक्रम के सफल एवं सुचारु आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एलुमनाई एसोसिएशन की अध्यक्षा सुश्री निकिता कुहार ने एलुमनाई सहभागिता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं उन्नयन के संयोजक डॉ. अभिनंदन पांडे तथा एन.एन.एस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उर्मिल वत्स ने आयोजन को महत्वपूर्ण संस्थागत सहयोग एवं समन्वय प्रदान किया।

राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को उत्कृष्टता प्राप्त करने, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध होने तथा राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *